जोधपुर

ब्लड बैंक में रक्त की कमी आई, तो भीषण गर्मी में युवाओं ने किया रक्तदान

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. राजकीय चिकित्सालय फलोदी के ब्लड बैंक में पिछले कुछ दिनों से चल रही रक्त की कमी के चलते यहां रक्त संग्रहण मात्र 2-3 यूनिट पर आ गया।
less than 1 minute read
May 31, 2019
फलोदी के राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक में 21 युवाओं ने रक्तदान कर करवाया रक्त संग्रहण
फलोदी के राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक में 21 युवाओं ने रक्तदान कर करवाया रक्त संग्रहण

जिसके चलते मरीजों को रक्त उपलब्ध करवाने में दिक्कतें आ रही थी। जिस पर ब्लड बैंक प्रशासन ने युवाओं से सम्पर्क करके शीघ्र ही रक्त संग्रहण का आग्रह किया। युवाओं ने सोशल मीडिया की मदद से तत्काल रक्तदान शिविर का आयोजन करके ब्लड बैंक में 21 यूनिट रक्त संग्रहण करवा दिया। इस दौरान एक बालिका ने भी रक्तदान किया। सोशल मीडिया से बुलाया युवाओं को- राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए चतुर्भुज सोनी, पवन माली, मुरलीधर, प्रदीप जोशी, राजेश भाटी, कपिल सोलंकी आदि ने सोशल मीडिया वॉट्सएप्प व फेसबुक पर लोगों को ब्लड बैंक में आकर रक्तदान करने की अपील की, तो भीषण गर्मी के बावजूद युवा उत्साहपूर्वक ब्लड बैंक पंहुचे तथा रक्तदान किया। इस दौरान युवाओं ने २१ यूनिट रक्तदान किया। जिससे ब्लड बैंक में आने वाले मरीजों को रक्त मिल सकेगा। रक्तदान के दौरान प्रभारी डॉ. सुनीता सोनी, कंवरलाल डोयल, अशोक सोनी, सुरेश माली आदि ने सहयोग किया।

रोजाना आवश्यकता होती है 10 यूनिट की- ब्लड बैंक में प्रतिदिन 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। जो मरीजों को दिया जाता है, लेकिन इन दिनों गर्मी के कारण ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों की संख्या का ग्राफ गिरने के कारण ब्लड बैंक में रक्त की कमी आ गई। जिसके चलते ब्लड बैंक में मात्र 3 यूनिट ही रक्त संग्रह रह गया था।

Published on:
31 May 2019 03:51 pm
Also Read
View All
खतरनाक इरादे से जोधपुर आए पंजाब के 2 शॉर्प शूटर, पूर्व विधायक की रेकी की भी चर्चा, कौन था निशाने पर?

जोधपुर महापौर चुनाव 25 सितंबर को, मेहता और सोलंकी बीच होगा सीधा मुकाबला; दांव पर पूर्व CM गहलोत की प्रतिष्ठा

फलोदी में पहली बार चुनाव लड़े मेघराज कल्ला बने सभापति, परिवार से लिपटकर हुए भावुक; पूर्व चेयरमैन को मिला सिर्फ 1 वोट

Rajasthan Nikay Chunav: दिव्या मदेरणा ने कार की छत पर चढ़कर मनाई खुशी, हंगामे-बवाल के बीच कांग्रेस की जीत, जानिए मथानिया में क्या हुआ?

जोधपुर: मथानिया पालिका अध्यक्ष चुनाव में सियासी घमासान, दिव्या मदेरणा को रोका; टीकाराम जूली बोले- लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा