जोधपुर

फर्जी अभ्यर्थी को बिठाकर पास की सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा

- सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा- दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान पकड़ में आई थी गड़बडी

less than 1 minute read
Feb 15, 2024
फर्जी अभ्यर्थी को बिठाकर पास की सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा

जोधपुर।
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से गत वर्ष फरवरी में आयोजित सैकण्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा (2nd Grade teacher exam) फर्जी अभ्यर्थी से उत्तीर्ण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार प्रकरण में पीपाड़ शहर थानान्तर्गत तिलवासनी में घाणा मगरा रोड निवासी प्रेमराज पुत्र बाबूलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने अपनी जगह किससे परीक्षा दिलवाई थी उस युवक के बारे में पुलिस को कुछ जानकारी मिली है। जिसके आधार पर उसे भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि आरपीएससी की ओर से गत फरवरी में द्वितीय ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। सिवांची गेट िस्थत जयनारायण व्यास बालिका विद्यालय में विज्ञान की परीक्षा प्रेमराज ने खुद न देकर किसी अन्य युवक से दिलवाई थी। परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी पकड़ में नहीं आ सका था। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आरपीएससी में दस्तावेजों का सत्यापन करवाया गया था। इस दौरान प्रेमराज के फर्जी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलाकर पास होने का पता लगा। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई थी। तब आरपीएससी की ओर से अजमेर के स्थानीय थाने में बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज कराई गई थी। इस आधार पर गत दस फरवरी को खाण्डा फलसा थाने में धोखाधड़ी और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशांत भारद्वाज ने जांच कर रहे हैं।

Updated on:
15 Feb 2024 12:24 am
Published on:
15 Feb 2024 06:30 am
Also Read
View All