जोधपुर

Child Marriage : विवाह बंधन (Child Marriage) में बंधने जा रही थी तीन नाबालिग बहनें, फिर हुआ कुछ ऐसा

- चाइल्ड लाइन व बाल कल्याण समिति की सूचना पर पुलिस ने बाल विवाह (Child marriage) रुकवाए, पाबंद कराया
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2022, 2:39 PM IST
Child Marriage : विवाह बंधन (Child Marriage) में बंधने जा रही थी तीन नाबालिग बहनें, फिर हुआ कुछ ऐसा
Child Marriage : विवाह बंधन (Child Marriage) में बंधने जा रही थी तीन नाबालिग बहनें, फिर हुआ कुछ ऐसा

जोधपुर।
अक्षय तृतीया (Akshaya tritiya) पर अबूझ सावों के चलते बाल विवाह होने की भी आशंकाएं हैं। इन्हें रोकने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू किए हैं। इन्हीं के बीच, चाइल्ड लाइन (Child line) व बाल कल्याण समिति (child welfare committee) की सूचना पर डांगियावास थाना पुलिस (Police station Dangiawas) ने रविवार को डोलिया गांव (Doliya village) (stops child marrige) में तीन नाबालिगों के बाल विवाह (Three child marriage stops) रुकवाए। साथ ही नाबालिगों के पिता को पुलिस ने पाबंद (Police bounded to parents) कराया है।
समिति अध्यक्ष धनपत गूर्जर (Dhanpat Gurjar) ने बताया कि चाइल्ड लाइन को 1098 पर डोलिया गांव में नाबालिगों के बाल विवाह होने की सूचना मिली। डोलिया गांव निवासी कोजाराम जाट के एक पुत्र व तीन पुत्रियों का सोमवार को विवाह होना प्रस्तावित है। इसको लेकर रविवार को घृतपान की रस्म थी।
बाल कल्याण समिति ने डांगियावास थाना पुलिस को सूचना दी। प्रशिक्षु आईपीएस व थानाधिकारी अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। युवक की उम्र 22 वर्ष होने की पुष्टि हुई। जबकि तीनों पुत्रियां के नाबालिग होने का पता लगा। पुलिस ने तीनों के उम्र संबंधी कागजात मांगे। दस्तावेजों की जांच की गई तो एक लड़की की उम्र 17.6 साल, दूसरे की पन्द्रह व तीसरे की उम्र तेरह साल की पाई गई। ऐसे में पुलिस ने पिता कोजाराम को पाबंद करवाकर तीनों के बाल विवाह रुकवाए गए। पिता को बाल विवाह न करने के लिए पाबंद कराया गया। ऐसे में पुलिस ने पिता कोजाराम को पाबंद करवाकर तीनों के बाल विवाह रुकवाए गए। पिता को बाल विवाह न करने के लिए पाबंद कराया गया।

Updated on:
2 May 2022, 2:39 PM IST
Published on: