जोधपुर

रुपए चुराने वाला बालक पुलिस की पकड़ से दूर

-मोपेड पर लटक रही वृद्ध की दो लाख रुपए की थैली चुरा ले गया था
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2020, 12:11 AM IST
रुपए चुराने वाला बालक पुलिस की पकड़ से दूर
रुपए चुराने वाला बालक पुलिस की पकड़ से दूर

जोधपुर/धुंधाड़ा. लूनी थानान्तर्गत धुंधाड़ा कस्बे में शुक्रवार दिनदहाड़े मोपेड पर लटक रही वृद्ध की दो लाख रुपए की थैली को चुराने वाले बालक का शनिवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। थानाधिकारी नियाज मोहम्मद के अनुसार रोहट (पाली) थानान्तर्गत दिवांदी गांव निवासी गीगाराम (70) पुत्र नैनाराम पटेल ने शुक्रवार दोपहर धुंधाड़ा स्थित आइसीआइसीआई बैंक से दो लाख रुपए निकाले। उसने राशि कपड़े की थैली में रखी और बाहर आए। थैली मोपेड पर आगे लगे हुक में लटका दी। फिर मोपेड को गली के मोड़ पर खड़ी कर वो शेविंग (दाढ़ी) कराने के लिए एक दुकान पर गए, लेकिन दुकान बंद मिली। इस पर वो दुकान से लौटकर एक अन्य दिशा में चले गए, जहां वो किसी मित्र से बातचीत करने लगे। रुपए की थैली मोपेड पर ही लटक रही थी। कुछ देर बाद वृद्ध मोपेड के पास लौटे तो थैली व रुपए गायब थे। वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करने पर एक बालक नजर आ गया, जो मोपेड लटक रही थैली चुराकर ले गया था।

Published on: