जोधपुर

क्लैट में आदित्य अंखड़ की आई चौथी रैंक, जानें राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत से क्या है कनेक्शन

Rajasthan News : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में आदित्य अंखड़ को चौथी रैंक मिली है। जानें आदित्य अंखड़ का राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से क्या कनेक्शन है?

less than 1 minute read
Aditya Ankhad got Fourth Rank in CLAT know his Connection with Former CM Rajasthan Ashok Gehlot

Rajasthan News : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में आदित्य अंखड़ को चौथी रैंक मिली है। आदित्य अंखड़ का राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कनेक्शन जानकार चौंक जाएंगे। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में अखिल भारतीय स्तर पर चौथी रैंक हासिल करने वाले आदित्य अंखड़ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दोहिते हैं। वे क्लैट में महाराष्ट्र में टॉप पर हैं, वहीं एनआरआइ स्पोंसर्ड रैंक में भी टॉप पर हैं। हाल ही अंखड के पिता गौतम अश्विन अंखड के नाम की मुंबई हाईकोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए सिफारिश भी की थी।

कानून के क्षेत्र में कमाना चाहते हैं नाम

आदित्य अंखड़ के नजदीकियों का कहना है कि वे अपने नाना अशोक गहलोत के सार्वजनिक सेवा के कार्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वहीं कानून के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं। मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हेड बॉय 18 वर्षीय आदित्य पिछले डेढ़ वर्ष से क्लैट की तैयारी कर रहे थे।

भारत की कानूनी प्रणाली समृद्ध और विविध

आदित्य अंखड़ ने बताया कि स्कूल की गतिविधियों और प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा की तैयारी के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सफलता हासिल की है। आदित्य ने कहा कि भारत की कानूनी प्रणाली समृद्ध और विविध है और कानूनी करियर के लिए सबसे अच्छे अवसर यही हैं।

Published on:
11 Dec 2024 03:27 pm
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी