जोधपुर

पति ने खुशबू के लिए सजाया था नया घर, ‘अहमदाबाद प्लेन क्रैश’ ने सबकुछ कर दिया तबाह, लंदन से जोधपुर पहुंचे विपुल

खुशबू की मौत की खबर के बाद उनके पति विपुल भी नम आँखों के साथ लंदन से जोधपुर पहुंचे और अहमदाबाद के लिए निकल रहे थे लेकिन...

2 min read
Jun 14, 2025
पति डॉ विपुल राजपुरोहित के साथ खुशबू कंवर (फोटो: सोशल मीडिया)

Air India Flight Crashes In Ahmedabad: लंदन में खुशबू का इंतजार कर रहे पति विपुल के लिए यह त्रासदी असहनीय है। शादी के बाद यह उनकी पहली लंबी मुलाकात होने वाली थी। उन्होंने लंदन में नया घर सजाया था, जो अब अधूरा सपना बन गया है।

खुशबू अपने सास-ससुर से आशीर्वाद लेकर लंदन के लिए अहमदाबाद रवाना हुई थी। व्याकुल ससुर ने बताया कि हमने तो खुशबू को राजी-खुशी रवाना किया था, अगर ऐसा कुछ होने का पता होता तो भेजते ही नहीं। खुशबू के साथ हमारे घर की खुशी भी चली गई है। वहीं खुशबू की मौत की खबर के बाद उनके पति डॉ. विपुल भी नम आँखों के साथ लंदन से भारत के जोधपुर जिले में पहुंचे और अहमदाबाद के लिए निकल रहे थे लेकिन खुशबू के माता-पिता के मना करने पर जोधपुर ही है। उनके आंखों के सामने सारी यादें फिल्मों जैसी घूम रही है।

5 महीने पहले हुई थी शादी

खुशबू राजपुरोहित बालोतरा निवासी मदन सिंह राजपुरोहित की बेटी थी और बच्चों में सबसे बड़ी थी। जिसकी शादी 5 महीने पहले ही जनवरी में शादी हुई थी। वह पहली बार अपने पति के पास लंदन जा रही थी और पति ने भी उसके लिए नया घर सजाया हुआ था लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था।

देखें शादी की वीडियो:-

Updated on:
14 Jun 2025 05:28 pm
Published on:
14 Jun 2025 12:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर