26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur : डिप्टी सीएम ने शिशु व बालिका गृह का किया निरीक्षण, फिर कायलाना झील पहुंची दीया कुमारी, ठेले से खाया भुट्टा

Diya Kumari : उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को जोधपुर में पर्यटन विभाग व जेडीए की संचालित पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। साथ ही दीया कुमारी कायलाना पहुंची जहां ठेले से भुट्टा खाया।
3 min read
Google source verification
Deputy CM inspected shishu balika grah Diya Kumari ate corn cart in Kaylana Jodhpur

Jodhpur : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी कायलाना पहुंची, जहां ठेले से भुट्टा खाया। फोटो पत्रिका

Diya Kumari : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी रविवार को जोधपुर प्रवास के दौरान पर्यटन विभाग व जेडीए की ओर से संचालित पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मण्डोर की ऐतिहासिक सुमनोहरा बावड़ी का अवलोकन कर समुचित संरक्षण, रखरखाव व संवर्धन के निर्देश दिए। साथ ही दीया कुमारी कायलाना पहुंची जहां ठेले से भुट्टा खाया और झील पर घूमने आए लोगों से बातचीत भी की।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. पुनीत सिंह को मण्डोर गार्डन स्थित राजकीय संग्रहालय के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मण्डोर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से विकसित किया जाए।

वाटर लेजर शो होगा आकर्षण का केन्द्र

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि मण्डोर उद्यान में बनने वाला वाटर लेजर शो पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। इससे आधुनिक तकनीक से जोधपुर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक पलों को रोचक व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। एडवेंचर पर्यटन गतिविधियों का भी विकास किया जाएगा। जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी ने वाटर लेजर शो के कार्य के प्रगति पर होने व जल्द पूर्ण होने की जानकारी दी।

बालिका गृह का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु व बालिका गृह का निरीक्षण किया। छह साल तक और छह से 18 साल वर्ग की बालिकाओं व युवतियों को उपलब्ध करवाई जा रही आवासीय, शैक्षणिक व आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में इनडोर गेम्स, प्रेरणादायी व रोचक कहानी की पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गृह में बालिकाओं के पुनर्वास व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर सुधार के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बालिकाओं के परिजन से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है उनकी विधि सम्मत प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द परिवार से मिलाने के प्रयास किए जाएं। ताकि उन्हें पारिवारिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

उन्होंने गृह में सफाई, भोजन की गुणवत्ता, अध्ययन के लिए मौजूद पुस्तकों, रहन-सहन की व्यवस्थाएं, बालिकाओं को प्रदान किए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण का अवलोकन भी किया। साथ ही गृह की बालिकाओं से बातचीत कर दिनचर्या, शिक्षा व रूचियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ बजरंग लाल सारस्वत व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी कायलाना पहुंची, ठेले से भुट्टा खाया

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जोधपुर प्रवास के दौरान रविवार शाम पर्यटन स्थल कायलाना झील पहुंची, जहां उन्होंने घूमने आए लोगों से बातचीत की और ठेले से भुट्टा खरीदकर खाया। उप मुख्यमंत्री सुबह विमान से जोधपुर आईं थी। स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वो कायलाना झील पहुंची और निरीक्षण किया। बारिश व रविवारीय अवकाश होने से झील पर काफी चहल-पहल थी। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लोगों से बातचीत भी की। शहर के बारे में सवाल भी किए। फिर वो महिलाओं के साथ झील के किनारे खड़े एक ठेले पर पहुंची, जहां उन्होंने महिला से भुट्टा खरीदा और मौके पर ही भुट्टे का सेवन किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से चर्चा भी की।