मेरठ

बादशाहो की शूटिंग के लिए अजय देवगन पहुंचे जोधपुर, एक्टर की एक झलक पाने को बेताब रहे लोग

अजय देवगन स्टारर फिल्म बादशाहो की शूटिंग का कुछ हिस्सा जोधपुर में फिल्माया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2016, 3:42 PM IST
Ajay Devgan
Ajay Devgan

अजय देवगन स्टारर फिल्म बादशाहो की शूटिंग का कुछ हिस्सा जोधपुर में फिल्माया जाएगा। इसके लिए अजय देवगन मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। उनके साथ डायरेक्टर मिलन लूथरिया भी सूर्यनगरी आए हैं। अजय जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले, प्रशंसकों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। सैकड़ों लोग उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

अजय को लोकल व मुंबई की सिक्योरिटी टीम के बीच कार तक लाया गया, जहां से वे होटल के लिए रवाना हो गए। शूटिंग बुधवार से सूरसागर स्थित पुराने खंडहर में शुरू होगी। इस पुराने खंडहर में शूटिंग के लिए इसे जेल का रूप दिया गया है। फिल्म के कुछ दृश्य भीतरी शहर में नीले घरों के बीच भी शूट किए जाएंगे।

गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग 16 नवंबर से शुरू होनी थी, लेकिन प्रधानमंत्री के नोटबंदी के निर्णय के बाद शूटिंग को पोस्टपोन किया गया। फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डी क्रूज, ईशा शर्मा व विद्युत जामवाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जोधपुर के अलावा जैसलमेर में होने की भी संभावना है। फिल्म के डायरेक्टर मिलन लूथरिया के साथ अजय की ये चौथी फिल्म होगी। इसके पहले दोनों कच्चे धागे, चोरी-चोरी, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई के लिए साथ काम कर चुके हैं।

डायरेक्टर लूथरिया ने बताया कि फिल्म को डायरेक्ट करने के अलावा वे फिल्म को भारत भूषण की टी सीरिज के साथ को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में 70 के दशक की इमरजेंसी को दिखाया गया है। अंकित तिवारी ने फिल्म में संगीत दिया है। पिक्चर अगले साल 12 मई को रिलीज होने की उम्मीद है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला