जोधपुर

सेवानिवृत्त एइएन सहित तीनों आरोपियों को जेल भेजा

- सिक्योरिटी राशि रिलीज करने की एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत लेने का मामला- एकाउंटेंट व कम्प्यूटर ऑपरेटर भी गिरफ्तार

less than 1 minute read
Feb 08, 2022
सेवानिवृत्त एइएन सहित तीनों आरोपियों को जेल भेजा

सेवानिवृत्त एइएन सहित तीनों आरोपियों को जेल भेजा
- सिक्योरिटी राशि रिलीज करने की एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत लेने का मामला
- एकाउंटेंट व कम्प्यूटर ऑपरेटर भी गिरफ्तार
जोधपुर.
जालोर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के आवासीय क्वार्टर निर्माण के बदले जमा सिक्योरिटी राशि रिलीज करने के बदले बीस हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सहित तीनों आरोपियों को अदालत ने मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।
एसीबी जोधपुर की विशेष विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रकरण में चौहाबो के वैष्णव नगर निवासी स्वास्थ्य विभाग जालोर के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सुनील माथुर को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। उसने 15 हजार रुपए स्वयं और पांच हजार रुपए एकाउंटेंट कुंदन के नाम पर लिए थे। सत्यापन में संविदा पर लगे कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रकाश की भूमिका भी सामने आई थी। प्रकाश को सोमवार को ऑफिस से हिरासत में लिया गया था। जबकि कुन्दन सुथार फरार हो गया था। उसे देर रात पकड़ा गया। पूछताछ के बाद दोनों को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया। शाम को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
गौरतलब है कि जालोर जिले में भीनमाल तहसील के कुशालपुरा में राजपूतों का बास निवासी राजूसिंह पुत्र किशोरसिंह की शिकायत पर एसीबी ने सोमवार को भीनमाल में सेवानिवृत्त सुनील माथुर को बीस हजार रुपए रिश्वत लेने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपियों को पकडऩे में हेड कांस्टेबल मेघराज, वरिष्ठ सहायक मेघसिंह, कांस्टेबल भंवरलाल, रामचन्द्रसिंह, प्रकाश, गणेश, खम्माराम, व कम्प्यूटर तकनीकी सहायक ओमप्रकाश की भूमिका रही। गौ

Published on:
08 Feb 2022 11:55 pm
Also Read
View All