27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur: बीच सड़क पर कॉलेज स्टूडेंट ने प्रिंसिपल पर बरसाए लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Jodhpur Assault Case: जोधपुर शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र में एक कॉलेज स्टूडेंट ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर बीच सड़क पर हमला कर दिया। युवक ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि प्रिंसिपल के चेहरे पर मुक्के मारे, पेट पर लात मारी और गला दबाने तक की कोशिश की।

2 min read
Google source verification
सड़क पर प्रिंसिपल से कॉलेज स्टूडेंट ने की मारपीट, पत्रिका फोटो

सड़क पर प्रिंसिपल से कॉलेज स्टूडेंट ने की मारपीट, पत्रिका फोटो

Jodhpur Assault Case: जोधपुर शहर के बनाड़ थाना क्षेत्र में एक कॉलेज स्टूडेंट ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर बीच सड़क पर हमला कर दिया। युवक ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि प्रिंसिपल के चेहरे पर मुक्के मारे, पेट पर लात मारी और गला दबाने तक की कोशिश की। इसके बाद उन्हें जमीन पर पटककर पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना बीते शनिवार शाम करीब 6:45 बजे की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मारपीट का कारण क्या रहा इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

यह है पूरा घटनाक्रम

लक्ष्मण नगर नांदड़ी निवासी 52 वर्षीय शिवराम, जो नांदड़ी के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं, ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के शिवराम किसी काम से जा रहे थे। श्रीराम कॉलोनी, सारण नगर के पास उन्हें फोन आया, जिस पर उन्होंने स्कूटी रोक दी। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उनकी स्कूटी को लात मार दी।

जब शिवराम ने इसका विरोध किया, तो युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिवराम ने बताया कि युवक ने अचानक हमला किया और लगातार लात-घूंसे बरसाने लगा। यहां तक कि उसने गला दबाने और जमीन पर पटकने जैसी हरकत भी की। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया, लेकिन आरोपी ने हस्तक्षेप करने वालों के साथ भी मारपीट की कोशिश करते हुए अभद्रता और धमकी दी। बीच सड़क पर हुई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आरोपी बोला, अचानक गुस्सा आया तो कर दी मारपीट

पीड़ित प्रिंसिपल ने कहा कि वे आरोपी युवक को पहले से नहीं जानते थे और हमला पूरी तरह अचानक हुआ।
मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बीजाराम के अनुसार, आरोपी की पहचान सारण नगर निवासी 24 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है, जो एक कॉलेज स्टूडेंट है।

पुलिस ने उसे शनिवार रात ही गिरफ्तार कर लिया प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अचानक गुस्सा आ गया था, जिसके चलते उसने यह हमला किया। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ करेगी। हालांकि मारपीट किस कारण से हुई इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।