27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Airport: एक महीने बाद कल से फिर शुरू होगा जोधपुर एयरपोर्ट, इन 6 शहरों के लिए मिलेंगी 9 फ्लाइट

Jodhpur Airport Summer Schedule: रनवे मरम्मत कार्य के चलते पिछले करीब एक महीने से बंद जोधपुर एयरपोर्ट मंगलवार से फिर शुरू हो रहा है। इसी के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
Jodhpur Airport

जोधपुर एयरपोर्ट। पत्रिका फाइल फोटो

जोधपुर। रनवे मरम्मत कार्य के चलते पिछले करीब एक महीने से बंद जोधपुर एयरपोर्ट मंगलवार से फिर शुरू हो रहा है। इसी के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू हो जाएगा। इस बार छह शहरों के लिए 9 उड़ानें हैं। हमेशा की तरह इस गर्मी में भी जयपुर-जोधपुर फ्लाइट बंद कर दी गई है।

इसके अलावा इंदौर के लिए भी फ्लाइट नहीं है, लेकिन दूसरी तरफ इस साल पहली बार गर्मियों में जैसलमेर एयरपोर्ट का संचालन शुरू किया जा रहा है। जैसलमेर एयरपोर्ट से 3 मई से एकमात्र जैसलमेर-जयपुर उड़ान का संचालन एलायंस एयर की ओर से किया जाएगा। इससे जोधपुर आने वाले यात्री जैसलमेर जाकर वापसी में आसानी से जयपुर होते हुए दिल्ली लौट सकेंगे।

3 शहरों के लिए दो-दो फ्लाइट्स

नागर विमानन महानिदेशालय के समर शेड्यूल के अनुसार 28 अप्रैल से जोधपुर से छह शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद के लिए उड़ानें संचालित होगी। इनमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरु के लिए प्रतिदिन दो-दो फ्लाइट उपलब्ध रहेंगी, जबकि अन्य शहरों के लिए एक-एक उड़ान होगी। इंडिगो और एयर इंडिया के अलावा इस बार एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी जोधपुर से अपनी सेवाएं जारी रखने का निर्णय किया है। एयर इंडिया अपनी एकमात्र जोधपुर-बेंगलूरू उड़ान का संचालन करेंगी।

30 सेमी खोदकर री-कारपेंटिंग की गई है रनवे की

जोधपुर एयरपोर्ट डिफेंस एयरपोर्ट है। यहां रनवे और एयर ट्रैफिक कंट्रोल एयरफोर्स संभालती है। रनवे मरम्मत के कारण जोधपुर सिविल एयरपोर्ट 29 मार्च से 27 अप्रैल तक बंद किया गया है। रनवे की मरम्मत तीन फेज में हो रही है। पहला फेज एक मार्च से 28 मार्च तक था जब रनवे के एक सिरे की री-कारपेंटिंग की जा रही थी तब फ्लाइट बंद करने की जरुरत नहीं पड़ी थी। 29 मार्च से लेकर 27 अप्रैल तक दूसरा फेज है जब रनवे की मध्य से मरम्मत की जा रही है।

तीसरा फेज 28 अप्रैल से शुरू होकर 17 मई तक चलेगा जब रनवे के दूसरे छोर की मरम्मत की जाएगी यानी इस दौरान फ्लाइट्स एक ही छोर से उत्तर और चढ़ सकेंगी। सामान्यतः रनवे को 8 से 10 सेंटीमीटर खोदकर मरम्मत की जाती है लेकिन जोधपुर में रनवे की नीचे पानी की समस्या होने से इसे 30 सेंटीमीटर तक खोदकर री-कारपेटिंग की गई है। रनवे की मरम्मत सात साल बाद हो रही है। रनवे की चौडाई और लम्बाई में कोई अंतर नहीं आएगा।

जोधपुर में फ्लाइट्स का समर शेड्यूल

कम्पनीफ्लाइट्सजोधपुर से प्रस्थानगंतव्य पहुंचऑपरेशन दिन
इंडिगोजोधपुर-बेंगलुरूसुबह 9:20 बजेदोपहर 12:05 बजे1, 3, 5, 7
इंडिगोजोधपुर-दिल्लीसुबह 11:35 बजेदोपहर 1:00 बजेप्रतिदिन
इंडिगोजोधपुर-अहमदाबाददोपहर 12:20 बजेदोपहर 1:35 बजे1, 2, 4, 5, 6, 7
एयर इंडियाजोधपुर-मुम्बईदोपहर 1:25 बजेअपराह्न 3:10 बजेप्रतिदिन
इंडिगोजोधपुर-पुणेदोपहर 2:30 बजेअपराह्न 4:10 बजे1, 2, 3, 4, 5, 7
इंडिगोजोधपुर-मुम्बईदोपहर 2:50 बजेअपराह्न 4:25 बजेप्रतिदिन
एयर इंडियाजोधपुर-दिल्लीदोपहर 3:50 बजेशाम 5:15 बजेप्रतिदिन
एयर इंडिया एक्स.जोधपुर-बेंगलुरूअपराह्न 4:00 बजेशाम 6:55 बजे1, 2, 3, 4, 5, 7
इंडिगोजोधपुर-हैदराबादशाम 4:45 बजेशाम 6:50 बजेप्रतिदिन