
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। फोटो- पत्रिका
जोधपुर। झंवर थाना क्षेत्र के जोधपुर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर पुनियों की प्याऊ ग्राम पंचायत की सरहद में मेघलासिया की तरफ शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर झंवर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पुनियों की प्याऊ के पास एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई है।
यह वीडियो भी देखें
सूचना मिलते ही बम्बोर पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश और झंवर थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे हरिकिशन (23) पुत्र रूपाराम लोहार निवासी नोखा, बीकानेर हाल निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, जोधपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक कन्हैयालाल (25) पुत्र तेजाराम प्रजापत निवासी भोजपुरा, हाल निवासी सारण नगर जोधपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मृतक हरिकिशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायल कन्हैयालाल को उपचार के लिए जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान कन्हैयालाल ने भी दम तोड़ दिया। इस प्रकार हादसे में दोनो युवकों की जान चली गई। घटना की सूचना पर एसीपी वृत बोरानाडा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दो युवकों की असमय मौत से परिजनों में शोक की लहर है और क्षेत्र में भी घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त है। इससे पहले मथानिया क्षेत्र के मांडियाई खुर्द गांव में शनिवार को ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। खेलते-खेलते खेत में बने जल होद के पास पहुंचे तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। शाम तक जिन बच्चों की किलकारियां गांव में गूंज रही थीं, कुछ ही घंटों बाद उनकी अंतिम यात्रा निकली। एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया था और परिजनों की चीख-पुकार सुन हर आंख नम हो गई।
Published on:
12 Jun 2026 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
