
शिवसर तालाब पर आज सुबह श्रमदान के लिए पंहुचे स्वयंसेवकों ने टीमें गठित करके तालाब के अलग-अलग हिस्सों को चमकाया। इस दौरान तालाब की पाळ पर उगी झाडिय़ों व कचरे, घाटों पर जमा काई, कचरा, मुख्य द्वार व जगह-जगह एकत्रित कचरे, पॉलीथीन बैग आदि को हटाया गया। साथ ही स्वयंसेवकों ने तालाब के घाटों के आस-पास की फर्श पर झाडू़ लगाकर सफाई की। तालाब पर चले इस अभियान से कुछ ही घण्टों में तालाब का सौन्दर्य निखर उठा।
इस अवसर पर समाजसेवी पन्नालाल व्यास, जेआरएस फाउण्डेशन के संयोजक डॉ. दिनेश शर्मा, सम्पत चाण्डा, मुरारीलाल थानवी, रामदयाल थानवी, पार्षद रमेश थानवी, दिनेश शर्मा, झूमरलाल जोशी, जेआरडी सेवा समिति अध्यक्ष रमेश थानवी, एसपी चाण्डा, शिवकुमार व्यास, बंशीलाल छीपा, विजय पालीवाल, जानकीलाल शर्मा, रमणलाल बोहरा, श्रीनाथ थानवी, कमल शर्मा, महेश गुचिया, जेपी थानवी, श्यामलाल माली, पंकज व्यास, राजेन्द्र चाण्डा, जयकिशन सोनी, रविन्द्र नाहटा, मधुकर मोखा, राजेश बोहरा, लालेश बोहरा, संजय बोहरा, अरुण व्यास, महेश जोशी, इन्द्र कुमार जोशी, कंवरलाल चाण्डा, नगरपालिका के जयप्रकाश रंगा, जितेन्द्र लखेश्री, गौतम, अनिल, बालू, राधेश्याम, कमल, अजय, रवि आदि ने श्रमदान किया।