News in Hindi: Bhagwant Mann
जोधपुर. पंजाब में आप पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार Bhagwant Mann को विधानसभा चुनाव में पहले से ही अच्छी खासी बहुमत मिलने की संभावना थी इसलिए वे एक पखवाड़े पहले पश्चिमी राजस्थान का दौरा करने आए थे ताकि सीटें बहुमत से कुछ कम मिलने की स्थिति में विधायकों के बाड़े बंदी की जा सके।
Bhagwant Mann फरवरी के अंतिम सप्ताह में बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने एक लग्जरी होटल में दो दिन रुक कर व्यवस्थाएं देखी। यहीं से उन्होंने कुछ राजनीतिक निर्णय भी लिए। यहां नरेंद्र भवन होटल में रुकने की व्यवस्थाएं जांची गई। बीकानेर में कई नेताओं से मुलाकात के बाद वे जैसलमेर के लिए रवाना हुए। जैसलमेर में भी संभावित विधायकों के रुकने का स्थान देखा गया। पश्चिमी राजस्थान में पंजाब की राजनीति से जुड़े नेताओं को लेकर भी चर्चा की गई। हालांकि अब स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद आप पार्टी की सरकार बनना तय है।
आम आदमी पार्टी (आप) के भगवंत मान कॉमेडियन से लोकप्रिय हुए। उन्होंने पंजाब की राजनीतिक में भी लंबा सफर तय किया है। उनकी आयु 48 वर्ष है। वे पंजाब के मौजूदा सांसद भी हैं। मई 2014 में आम आदमी पार्टी (आप) की टिकट पर पंजाब के लोकसभा सीट संगरूर से चुनाव लड़े थे और जीते थे।
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। भगवंत मान के पिता का नाम मोहिंदर सिंह है और उनकी माता का नाम हरपाल कौर है। भगवंत मान पंजाब के जाट सिख परिवार से हैं। भगवंत मान ने शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम से स्नातक की पढ़ाई की है। भगवंत मान ने स्नातक में बीकॉम (बैचलर ऑफ कॉर्मस) किया है।