जोधपुर

video : बिग बॉस फेम कैरोल ग्रेसियस बहुत अच्छी मॉडल

कल्चरल कैपिटल सिटी जोधपुर की यूथ फैशन डिजाइनर और मॉडल यामिनी कच्छवाह का कहना है कि बिग बॉस फेम कैरोल ग्रेसियस उनकी पसंदीदा और अच्छी मॉडल हैं।  
2 min read
Jul 16, 2018
model yamini
model yamini

जोधपुर. लैक्मे फैशन वीक, डीएलएफ एम्पोरियो अवार्ड और ड्रेस ऑफ द डे फेम ट्रिपल सी कल्चरल कैपिटल सिटी जोधपुर की यूथ फैशन डिजाइनर और मॉडल यामिनी कच्छवाह का कहना है कि लोरियल और एडिटिंग रेंट की लुक ऑफ द ईयर और बिग बॉस की रनर अप कैरोल ग्रेसियस उनकी पसंदीदा और अच्छी मॉडल हैं। क्यों कि उनका मॉडलिंग का अपना अंदाज है और वे बहुत मेहनती हैं। ध्यान रहे कि कैरोल ग्रेसियस ने कई फिल्में भी की हैं, उन्होंने प्रियंका चौपड़ा और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ फिल्मों में काम किया है। यामिनी ने पत्रिका से एक मुलाकात में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि फैशन एक भाषा है, जिससे व्यक्ति के व्यवहार के बारे में पता चलता है। यह फैशन ही है, जो आपके बर्ताव का आईना होता है। गौरतलब है कि जोधपुराइट यामिनी की डिजाइन की गई ड्रेस पर उन्हें लैक्मे फैशन वीक डीएलएफ एम्पोरियो अवार्ड से नवाजा गया था और उनकी ड्रेस ऑफ द डे के लिए चयनित हुई थी।

यामिनी ने कहा कि अगर देखा जाए तो आज के जमाने में हर व्यक्ति फैशनेबल रहना चाहता है। फैशन लोगों के लिए इतना महत्वपूर्ण हो गया है, जितना एक व्यक्ति के लिए पैसे कमाना महत्वपूर्ण लगता है। फैशन केवल कपड़ों से ही नहीं, बल्कि आपकी हेयर स्टाइल एक्सेसरीज और फुटवियर से भी होता है।

उन्होंने कहा कि आज मॉडलिंग भारत में युवाओं के लिए कॅरियर विकल्पों के बाद सबसे ज्यादा डिमांड वाला फील्ड
बन गया है। यह सबसे रोमांचकारी और आकर्षक पेशे में से एक है, यह पुरुषों और महिलाओं को समान रूप से आकर्षित करता है, हालांकि एक समय ऐसा भी था जब इस क्षेत्र में महिलाएं हावी थीं। उपभोक्तावाद और मीडिया के विस्तार के साथ विज्ञापन उद्योग में एक शानदार बढ़ावा दिया है।

यामिनी ने कहा कि फैशन उद्योग में उछाल ने मॉडलिंग को एक आकर्षक कॅरियर विकल्प बना दिया है। इसने विभिन्न प्रकार के ब्रांडेड उत्पाद लॉन्च और बढ़ावा देने या अपने सर्वोत्तम लाभ के लिए वस्त्र दिखाने के लिए ताजा चेहरों और
पर्सनेलिटीज की एक बड़ी और निरंतर डिमांड पैदा की है।

उन्होंने कहा कि मॉडल एक ऐसा व्यक्ति है जो किसी भी ब्रांड के प्रोडक्ट को दुनिया तक उसके ब्रांड की क्रिएटिविटी दिखाने का एक जरिया है। वे कहती हैं, उनकी मम्मी भगवती, पापा अरविंदसिंह कच्छवाह, उनके भाई परीक्षित कच्छवाह और फैशन गुरु नवीन और मनोज उन्हें लगातार प्रोत्साहित करते रहते हैं, इस कारण उनकी राह आसान होती जाती है।

Published on:
16 Jul 2018 05:37 pm