जोधपुर

Big robbery तीन करोड़ केकपड़ों से भरा ट्रक लूट का मास्टर माइण्ड गिरफ्तार

- दो साल से फरार था 25 हजार रुपए का इनामी, पांच आरोपी पूर्व में गिरफ्तार, 2.25 करोड़ का कपड़ा हो चुका है बरामद

2 min read
Jun 30, 2024
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

जोधपुर.

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने तीन करोड़ रुपए के कपड़ों से भरा ट्रक लूटने के मामले में दो वर्ष से फरार 25 हजार रुपए के इनामी मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया। पांच आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। ट्रक चालक अभी तक फरार है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रकरण में बालेसर थानान्तर्गत चांचलवा गांव निवासी महिपालसिंह चारण दो साल से फरार था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह कमिश्नरेट के टॉप-10 वांटेड में शामिल था। एडीसीपी निशांत भारद्वाज के निर्देशन में थानाधिकारी फगलूराम के नेतृत्व में यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल शकील खान व साइबर सैल के प्रेम चौधरी की मदद से पुलिस ने तलाश के बाद चांचलवा गांव निवासी महिपालसिंह 35 पुत्र किशनदान चारण को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड लिया गया है। लूट की कपड़ों की गांठे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। खांगटा गांव निवासी ट्रक चालक मंछीराम पुत्र धन्नाराम अभी तक फरार है। इससे पहले पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनसे 2.25 करोड़ रुपए का कपड़ बरामद किया जा चुका है। महिपाल सिंह छठा आरोपी है।

गुजरात, महाराष्ट्र व हैदराबाद में काटी फरारी

थानाधिकारी फगलराूम का कहना है कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी महिपाल सिंह फरार हो गया था। वह गुजरात के भुज, अहमदाबाद, मुम्बई, जयपुर और हैदराबाद में छुपता रहा। उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी, लूट, अवैध हथियार आदि के 12 मामले दर्ज हैं।

सूरत से जम्मू जानी थी कपड़े की 287 गांठें

थानाधिकारी फगलूराम ने बताया कि पंजाब में अमृतसर निवासी राजेश कुमार की सूरत में राजहंस ट्रांसपोर्ट कम्पनी है। 26 अप्रेल 2022 को उसने सूरत से जम्मू के लिए एक अन्य ट्रांसपोर्ट कम्पनी के मार्फत ट्रक मंगाया था। उसमें तीन करोड़ रुपए की कपड़े की 287 गांठे जम्मू रवाना की थी। 30 अप्रेल को ट्रक जम्मू पहुंचना था। जब ट्रक नहीं पहुंचा तो चालक मंछीराम से मोबाइल पर सम्पर्क किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। ट्रांसपोर्ट कम्पनी मालिक ने अपने स्तर पर पता लगाया तो ट्रक के 28 अप्रेल को पाली रोड पर निंबला टोल नाका से निकलने और डीपीएस सर्कल के पास ट्रक को लूटने की जानकारी मिली। बोलेरो में सवार महिपाल व दो-तीन अन्य ने ट्रक लूटा था।

Published on:
30 Jun 2024 01:17 am
Also Read
View All

अगली खबर