जोधपुर

काले हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान के केस में आया नया मोड़..

चश्मदीद गवाह शव परीक्षण तथा डी एन ए रिपोर्ट तीनों में शिकार की पुष्टि...
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 4:43 PM IST
Feature image

चश्मदीद गवाह शव परीक्षण तथा डी एन ए रिपोर्ट तीनों में शिकार की पुष्टि..मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला की अदालत में बॉलीवुड सितारे सलमान खान के खिलाफ चल रहे काले हिरण शिकार मामले में इस समय अभियोजन अधिकारी भवानी सिंह अंतिम बहस कर रहे है। अभियोजन ने इस बात पर तथ्यों के साथ बहस की कि चश्मदीद गवाह पुनमचंद तथा अन्यए दुसरी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट जो मैडिकल बोर्ड द्वारा किया गया थाए जिसमें मुख्य डाक्टर बी आर माथुर थे उनके बयान तथा डी एन ए एक्सपर्ट डा.जी वी राव की राय सभी यह साबित करते हैं कि मारे गए दो कृष्ण मर्ग ही थे तथा दोनों का शिकार गोलियों से किया गया था।

पूनमचंद ने सलमान खान को देखा था हिरण शिकार करते हुए, मामले की अंतिम बहस शुरू

फिल्म 'हम साथ साथ हैंÓ की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 में सलमान के खिलाफ कांकाणी हिरण शिकार मामले में दायर मामले की अंतिम बहस बुधवार को सीजेएम ग्रामीण की अदालत में शुरू हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से बहस शुरू करते हुए लोक अभियोजक भवानी सिंह ने दलील दी कि चश्मदीद गवाह पूनमचंद का बयान सलमान के सामने हुआ था। उसने बहुत नजदीक से सलमान को शिकार करते देखा था और यह बात उसने कोर्ट में भी स्वीकार की थी। बहस समयाभाव के कारण पूरी नहीं हो सकी व आगे जारी रहेगी।


आज से 19 वर्ष पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म स्टार सलमान खान, सैफ अली खान , तब्बू, व सोनाली बेंद्रे सहित अन्य के खिलाफ पहले मीडिया में प्रकाशित समाचारों के अनुसार शूटिंग स्थल के आस-पास हिरणों का शिकार करने के आरोप लगे। इन पर प्रसंज्ञान लेते हुए वन विभाग के माध्यम से स्थानीय पुलिस ने सलमान व अन्य के खिलाफ आदलातों में चार मुकदमे दायर किए। दो मुकदमों में निचली अदालतों से सजा होने के बाद हाईकोर्ट में दायर अपील में सलमान बरी हो गया, वहीं तीसरे अवैध हथियार रखने के मामले में निचली अदालत ने ही उसको बरी कर दिया। वैसे हाईकोर्ट के फैसलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई है तथा हथियार मामले में सेशन कोर्ट में अपील दायर हुई है। अभियोजक अधिकारी भवानी सिंह ने बहस शुरू करते हुए कोर्ट को घटनास्थल का पूरा वर्णन किया, इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में भी कोर्ट को विस्तृत वर्णन कर बताया। बहरहाल सलमान के खिलाफ कोर्ट को गुमराह करने के आरोप वाली दो अर्जियों पर 16 सितम्बर को सुनवाई होगी।

Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल