जोधपुर

गृह विभाग के अनुभाग अधिकारी के घर एसीबी का छापा, आरोपी भूमिगत

जोधपुर. पाक विस्थापितों से रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने गृह विभाग-४ के सहायक अनुभाग अधिकारी के जयपुर स्थित आवास पर दबिश दी, लेकिन वह गायब हो गया।
2 min read
May 28, 2018
Bribe from pak refujee, raid on officer's residence
गृह विभाग के अनुभाग अधिकारी के घर एसीबी का छापा, आरोपी भूमिगत

जोधपुर . पाक विस्थापितों से रिश्वत लेने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य सचिवालय में गृह विभाग-४ के सहायक अनुभाग अधिकारी के जयपुर स्थित आवास पर दबिश दी, लेकिन वह गायब हो गया। इसी मामले में रिमाण्ड पर चल रहे केन्द्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सचिवालय सहायक को लेकर एसीबी टीम दिल्ली से जोधपुर लौट आई। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसीबी शहर चौकी प्रभारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूरणसिंह भाटी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सचिवालय सहायक (एसएसए) पीके मिश्रा के दिल्ली स्थित उसके आवास की तलाशी ली गई। पहले से सीज इस अवास में रिश्वत से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। दो दिन दिल्ली रुकने के बाद एसीबी की टीम जयपुर पहुंची। वहां सैनी कॉलोनी निवासी राज्य सचिवालय के गृह विभाग-४ में सहायक अनुभाग अधिकारी कुन्दनलाल पुत्र हनुमान के मकान पर दबिश दी लेकिन आरोपी गायब हो गया।

सहायक अनुभाग अधिकारी ने एसएसए को मिलाया था दलालों से

एसीबी का कहना है कि कुन्दनलाल दलालों के मार्फत पाक विस्थापितों से वसूली करता था। उसी ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के एसएसए पीके मिश्रा का तीनों दलालों से सम्पर्क कराया था।

गौरतलब है कि पाक विस्थापितों के वीजा एक्सटेंशन व नागरिकता संबंधी दस्तावेज तैयार करने की एवज में रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने गत १७ मई की मध्यरात्रि डीपीएस के पास स्थित होटल के कमरे से एसएसए पीके मिश्रा व तीन पाक विस्थापितों को हिरासत में लिया था।

Published on:
28 May 2018 12:25 am