
BIG NEWS: मंगेतर नहीं कर सका शादी के लिए एक साल का इंतजार, चुन लिया खौफनाक मौत का रास्ता
भालता. घाटोली थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा के जंगल में नदी किनारे एक युवक ने अपनी मंगेतर के साथ पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घाटोली थानाप्रभारी संजय कुमार ने बताया की शनिवार सुबह 6 बजे एनएच 52 टोड़ा गंाव के पास नदी किनारे जंगल में मध्यप्रदेश के किशोर-किशोरी के शव पेड़ पर लटके होने की ग्रामीणों ने दी। इसके बाद पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे और मौका मुआयना किया।
Breaking News: कोटा में देर रात मौलवी पर सरियों से हमला,आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, थाने में घुसकर बचाई जान
युवक की पहचान राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के घोड़ाखेड़ा निवासी पवन दांगी (19) पुत्र गौरीलाल तथा किशोरी की पहचान राजगढ़ जिले के संडावता थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कान्ता बाई (17)पुत्री बद्रीलाल के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को ग्रामीणों की मदद से पेड़ से उतार कर परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचने पर अकलेरा सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया और शव उन्हें सौंप दिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों के शव युवक के गांव घोड़ाखेड़ा ले गए और वहीं अंतिम संस्कार किया। परिजनों का कहना था कि दोनों की सगाई हो रही थी और शादी भी होने वाली थी ऐसे में दोनों का अंतिम संस्कार एक ही जगह किया गया।
पांच साल से सगाई, शादी भी होने वाली थी
पुलिस ने बताया की घटनास्थल पर बाइक, एक पोटली में 3 मोबाइल, आधारकार्ड, पानी की बोतल, मिठाई मिली है। मृतका किशोरी के भाई विष्णु ने बताया की दोनों की सगाई 5 साल से हो रही है।दोनों शुक्रवार को घूमने की कहकर घर से निकले थे। दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते थे। पवन घर भी आता रहता था। एक साल बाद विवाह भी होना था।
पता नहीं किस कारण इन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। मृतक पवन के चचेरे भाई गोपाल दांगी ने बताया कि पवन शुक्रवार को सुबह 9 बजे घर से बाइक लेकर इंदौर घूमने की कहकर निकला था। बाद में परिजनों ने उसके मोबाइल पर बात करने की कोशिश भी लेकिन व बार-बार फोन काटता रहा।
Special News: कोटा में रोजाना 2.58 करोड़ की पड़ रही गर्मी!
चिकित्साधिकारी द्वारकालाल मीणा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्मार्टम हुआ है। दोनों के शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं है। संभवतया दोनों ने शुक्रवार शाम को फंदा लगाया है। जांच के लिए विसरा लिया गया है।
BIG NEWS: कोटा में लश्कर-ए-तैयबा की धमकी: एक करोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे!
थानाधिकारी संजय चंदेल ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। मौके पर ऐसे कोई तथ्य या सबूत नहीं मिले जो दूसरे कारणों को इंगित करते हों। दोनों के परिजनों की ओर से रिपोर्ट मिली है। संदिग्ध हालात में मौत का मामला दर्ज किया है।
Published on:
27 May 2018 08:25 pm
