
झालरापाटन. ऑल राजस्थान कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाई यूनियन की बैठक शनिवार को हुई।
यूनियन जिला सचिव महेंद्र कुमार जैन ने 16 वें वेतन समझौते को लेकर 18 फरवरी 2026 को सहकारी विभाग जयपुर को भेजे गए पत्र पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं करने, सहकारी बैंकों में वर्ष 2025 में नियुक्त कार्मिकों को परीविक्षा काल में देय पारिश्रमिक मे न्यायोचित बढ़ोतरी करने, संविदा कर्मियों के बारे में 3 अगस्त 2026 को उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र पर कार्रवाई करने, झालावाड़ केंद्रीय सहकारी बैंक में अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी का पद स्वीकृत नहीं होने से बैंक हित में राजस्थान सरकार सहकारिता विभाग जयपुर द्वारा 10 जुलाई 2026 को अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी के ट्रांसफर आदेश की पालना कराने, 21 सहायक कर्मचारियों व 13 ऋण पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों को भरने, बैंक में गत 13 वर्षों से बढे व्यवसाय को देखते हुए पर्याप्त स्टाफ बढ़ाने की मांग की। उपाध्यक्ष धर्मचंद जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीणमाली, संगठन मंत्री सहदेव सिंह, कृतिका शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
Updated on:
09 Aug 2026 06:01 am
Published on:
09 Aug 2026 06:01 am
