9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखेरी में सफाई व्यवस्था बिगड़ी

कोटा

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

गलियों से मुक्तिधाम तक कचरा

लाखेरी. शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। वार्डों की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और मुक्तिधाम तक कचरे के ढेर लगे हैं। नियमित सफाई व प्रभावी निगरानी के अभाव में शहरवासी दुर्गंध और गंदगी से जूझ रहे हैं। जलदाय विभाग कार्यालय के समीप स्थित स्कूल के सामने भी कचरा जमा है, जिससे विद्यार्थियों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। कई मोहल्लों की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। शहर के प्रमुख मुक्तिधाम परिसर में भी जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है। सफाई व्यवस्था बिगड़ने का मुख्य कारण नगरपालिका प्रशासन द्वारा एनजीओ के माध्यम से कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारियों को हटाना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना कर्मचारियों को हटाने से हालात बिगड़े हैं। शहरवासियों ने नगरपालिका से वार्डवार सफाई व्यवस्था सुधारने, पर्याप्त सफाईकर्मी लगाने और तत्काल कचरा हटाने की मांग की है।