9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली, पानी, खराब रास्तों की शिकायतें मिली

कोटा

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

चांदना ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश


हिण्डोली. विधायक अशोक चांदना ने शनिवार को रात्या बरडा स्थित कार्यालय में जनसुनवाई की। सुबह से ही विधानसभा क्षेत्र व बूंदी से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बिजली, पानी और खराब रास्तों सहित विभिन्न मुद्दे रखे। कार्यकर्ताओं ने भी इन समस्याओं को उजागर किया। जिले के निजी स्कूल संचालकों ने चांदना को ज्ञापन देकर बताया कि सरकार आरटीई की बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रही है। उन्होंने आगामी दिनों में विधानसभा घेराव में सहयोग की मांग की। धोवडा, ओवण और आकोदा सहित कई गांवह/वें के रास्तों में कीचड़ से आवाजाही में हो रही परेशानी को लेकर सड़क निर्माण की मांग की गई। इस पर विधायक ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चांदना ने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन की मांग पत्र राशि जमा हो गई है, उन्हें तत्काल प्रभाव से कनेक्शन दिए जाएं। चांदना ने कहा कि आमजन के मूलभूत सुविधा के कार्य भी सरकार नहीं करवा पा रही है, जिससे लोग परेशान हैं।