9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान

कोटा

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

डग. कस्बे में नगर पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इससे पहले विधायक भैरोंसिंह परिहार ने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भैरोंसिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सभी 20 पार्षदों को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डग की जनता कांग्रेस का चेयरमैन बनाने को तैयार है। अजय नागर ने वार्ड पार्षदों के टिकट स्थानीय लोगों में से ही देने की मांग की, जिस पर जिलाध्यक्ष ने सहमति जताई। बैठक में भाजपा के दर्जनभर कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान नेमी गुर्जर, चेतराज गहलोत, हेमन्त बैरवा, स्नेहलता आर्य, देवकीनंदन वर्मा, नरेंद्र सिंह प्रतिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष सुभाष वैद ने किया।