जोधपुर

देश में राम मंदिर का उत्साह, पाक सीमा पर BSF जवान अलर्ट, शुरू किया ऐसा ऑपरेशन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से देश की पश्चिमी सरहद पर ऑपरेशन सर्द हवा शुरू कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात बॉर्डर पर बीएसएफ ने अतिरिक्त कम्पनियां भेजी हैं।
less than 1 minute read
Jan 20, 2024
bsf.jpg

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से देश की पश्चिमी सरहद पर ऑपरेशन सर्द हवा शुरू कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात बॉर्डर पर बीएसएफ ने अतिरिक्त कम्पनियां भेजी हैं। राजस्थान में श्रीगंगानगर से लेकर बाड़मेर बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस बार बीएसएफ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी अलर्ट मोड पर है।


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ को 22 जनवरी को देखते हुए सीमा पर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। ऑपरेशन सर्द हवा शुक्रवार से शुरू हो गया। यह 27 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत राजस्थान सीमांत मुख्यालय ने अतिरिक्त स्टाफ को बॉर्डर क्षेत्र में तैनात किया है। तारबंदी पर गश्त बढ़ाई गई है। स्पेशल वैपन्स, ड्रोन और इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस के जरिए बॉर्डर की सुरक्षा को चाक चौबंद किया गया है।

धुंध में बढ़ जाती है घुसपैठ की आशंका
इस समय सर्दी तेज है। वातावरण में नमी भी 80 से 90 प्रतिशत बनी हुई है। ऐसे में बॉर्डर पर लगभग प्रतिदिन कोहरा रहता है। इससे घुसपैठ की आशंका बढ़ जाती है। बॉर्डर से अवैध मादक पदार्थों की तश्करी भी तेज हो जाती है।

Published on:
20 Jan 2024 09:40 am