जोधपुर

मुख्यमंत्री का चार घंटे का तूफानी दौरा, जोधपुर में यह किया …

मुख्यमंत्री पूर्व राजपरिवार सदस्यों से मिली, खेतासर को बंधाया ढाढस - उठावना और पाग दस्तूर के बाद दो घंटे रुकी उम्मेद भवन में
2 min read
Jul 12, 2018
vasundhara raje news,jodhpur news,
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंची।

जोधपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंची। करीब चार घंटे के प्रवास के दौरान शोक बैठक व उठावणे में शामिल हुई। राजे उम्मेद भवन में पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी के निधन पर उठावणा व पाग दस्तूर में शामिल हुईं। दोपहर बाद वे राज्य बीज निगम अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर की बड़ी बहन के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचीं।
मुख्यमंत्री सुबह ११ बजे विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंची। यहां से सीधे उम्मेद भवन पहुंची। उठावणा व पाग दस्तूर की रस्म पूरी होने के बाद करीब दो घंटे तक वहां रुकी। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सियासी गलियारों में इस चर्चा को खास माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद कृष्णा कृष्णा कुमारी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व सांसद गजसिंह, पुत्र वधू हेमलता राज्ये, पुत्री चंद्रेश कुमारी व शैलेश कुमारी और और पौत्र शिवराज सिंह व पौत्रवधू गायत्री राजे व अन्य परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

बीज निगम अध्यक्ष खेतासर के परिवार से मिली

दोपहर दो बजे बाद मुख्यमंत्री उम्मेद भवन से राज्य बीज निगम अध्यक्ष खेतासर की बड़ी बहन के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने खेतासर निवास पहुंची। यहां करीब २५ मिनट रुककर उन्होंने परिवार की महिलाओं से मुलाकात की। वे अपराह्न तीन बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो गई।

किया स्वागत
इससे पहले एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजे का स्वागत किया। उनके साथ पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर भी थे। भाजपा मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, फलोदी देहात अध्यक्ष रेंवतसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। राज्यसभा में मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया, खादी बोर्ड अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, जोगाराम पटेल, अर्जुनलाल गर्ग, महापौर घनश्याम ओझा, जेडीए अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राठौड़, राजसिको चेयरमैन मेघराज लोहिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी मौजूद थे।

Published on:
12 Jul 2018 08:17 pm