
चेताणियों की गली, न्यू बीजेएस और कमला नेहरू नगर क्षेत्र से निकले संक्रमित
-------
जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना संक्रमण ने त्राही-त्राही मचा दिया है। हर रोज गति से आंकड़े बढ़ रहे हैं। शहर में शुक्रवार को 29 नए संक्रमित सामने आए हैं और 78 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। संक्रमितों में 7 महिलाएं व 22 पुरुष शामिल है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज लैब ने 14, एम्स ने 10 और डीएमआरसी ने 5 पॉजिटिव बताए। 2675 सैंपल की जांच में कुल 1.08 फीसदी संक्रमित पाए गए। जोधपुर में एक और वरिष्ठ नागरिक की मौत हो गई। कुल 29 कोरोना संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। जोधपुर में अब तक 2076 मरीज संक्रमित हो चुके हैं।
एम्स जोधपुर में भर्ती माणक चौक निवासी इन्द्र चंद जोशी (62) की मौत हो गई। इन्हें मधुमेह, हाईपरटेंशन, सीएडी व सीएबीजी सहित कई अन्य बीमारी भी बताई गई। इस दिन चेताणियों की गली से 2 और कमला नेहरू नगर क्षेत्र से 7 संक्रमित मरीज सामने आए।
यहां से आए संक्रमित डी-31 सरस्वती नगर बासनी-1
झालामंड बाइपास-1
चौहाबो 21 सेक्टर-1
पारसों का बंगला-1
चेताणियों की गली, चांदी हॉल-2
बागर चौक-1
प्रतापनगर-2
महामंदिर-1
पुरानी लोको कॉलोनी-1महेश स्कूल, एसके गेस्ट हाउस बोम्बे मोटर के पास-3
कमला नेहरू नगर आसपास-7
न्यू चांदपोल रोड-1
जालोरी गेट-1
श्रमिकपुरा मसूरिया-1 न्यू बीजेएस मोहनगर बी, सरकारी स्कूल के पीछे, गुलाबनगर-3
आशापूर्णा वेली पाल रोड बासनी द्वितीय फेस-1गुलजारपुर-1 (इन सभी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 29 संक्रमित आए हैं।)-----
कोरोना मीटर
अस्पताल - एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर
कुल पॉजिटिव भर्ती-460
पॉजिटिव से नेगेटिव-1588
डिस्चार्ज-1587
कुल मौतें-29 --------कहां कितने संक्रमित भर्ती
होम आइसोलेशन-136
बोरानाडा कोविड सेंटर-146
एम्स जोधपुर-133
एमडीएम-5
एमजीएच-9
अन्य जगह-4