जोधपुर

जोधपुर में मां और दो बेटों के मिले शव, फैली सनसनी

जोधपुर में मां और दो बेटों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों के शव मृतकों के घर में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

2 min read
Dec 10, 2024
मृतक नवरतन सिंह (27) और प्रदीप सिंह (24)(Photo: Patrika)

Jodhpur Suicide Case: जोधपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां और दो बेटों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों के शव मृतकों के घर में मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को शक है कि मृतकों ने सामूहिक आत्महत्या की है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ओसियां ​​के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। घटना ओसियां ​​थाना क्षेत्र के बिगमी गांव की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक घर में तीन लोगों के शव मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है। वे मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रहे हैं।

4 महीने पहले हुई थी शादी

तीनों मृतकों में मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। मां का नाम भवरी देवी (54) पत्नी अनोप सिंह राजपुरोहित है और उनके दो बेटे हैं: नवरतन सिंह (27) पुत्र अनोप सिंह और प्रदीप सिंह (24) पुत्र अनोप सिंह। मृतक नवरतन सिंह की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद के कारण परिवार तनाव में था। पुलिस ने मृतक के फोन में व्हाट्सएप चैट की जांच की। एक चैट में मृतक नवरतन ने चार लोगों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Updated on:
10 Dec 2024 08:18 pm
Published on:
10 Dec 2024 06:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर