जोधपुर

पुलिस विश्वविद्यालय में बीमारी के आतंकवादियों की घुसपैठ, हॉस्टल के विद्यार्थियों को जान का खतरा

पुलिस विवि में चार साल से कुलपति का पद रिक्त है। जेल महानिदेशक एनआरके रेड्डी के पास कुलपति का अतिरिक्त प्रभार है, लेकिन वे अधिकांश समय जयपुर रहते हैं। तत्कालीन रजिस्ट्रार के जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद से इस पद का अतिरिक्त प्रभार एनएलयू के रजिस्ट्रार सोहनलाल शर्मा के पास है।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2019, 1:31 PM IST
dengue virus attack in sardar patel police university jodhpur
पुलिस विश्वविद्यालय में बीमारी के आतंकवादियों की घुसपैठ, हॉस्टल के विद्यार्थियों को जान का खतरा

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. दईजर स्थित सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के छात्रावास में रह रहे 6 छात्र-छात्राओं को डेंगू हो चुका है। दो विद्यार्थी दो दिन पहले ही चपेट में आए हैं। पुलिस विवि में इलाज की व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए जोधपुर लाना पड़ रहा है।

पुलिस विवि के छात्रावास परिसर में गंदगी और आसपास झाडिय़ां अधिक होने के कारण वहां मच्छरों की भरमार है। कक्षाओं व विभाग के बाहर एडिज मच्छर भिनभिनाते रहते हैं। ये मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमित हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विवि प्रशासन से परिसर में फोगिंग करवाने का आग्रह किया लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों पर जूं तक नहीं रेंगी। इसके बाद गुरुवार को यहां स्वच्छता अभियान सहित फोगिंग करवाई जा रही है।

वायरस जनित रोग है डेंगू
डेंगू एडिज मच्छर के काटने से फैलने वाला वायरस जनित रोग है। एडिज डेंगू के वाहक का कार्य करता है। अगर किसी एक जगह पर कई रोगी सामने आ रहे हैं तो इसका अर्थ यह है कि वहां के मच्छर संक्रमित हैं। गैर संक्रमित मच्छर भी बीमार को काटकर संक्रमित हो जाता है।

4 साल से कुलपति, 6 माह से रजिस्ट्रार नहीं
पुलिस विवि में चार साल से कुलपति का पद रिक्त है। जेल महानिदेशक एनआरके रेड्डी के पास कुलपति का अतिरिक्त प्रभार है, लेकिन वे अधिकांश समय जयपुर रहते हैं। तत्कालीन रजिस्ट्रार के जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद से इस पद का अतिरिक्त प्रभार एनएलयू के रजिस्ट्रार सोहनलाल शर्मा के पास है। वे दोपहर बाद जरुरी काम व फाइलें निपटाते हैं। छात्रावास के चीफ वार्डन भरतसिंह से छात्रों को डेंगू होने के मामले में पूछा तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।

चीफ वार्डन ने साधी चुप्पी
छात्रावास के चीफ वार्डन भरतसिंह हैं। उनसे छात्रों को डेंगू होने के मामले में पूछा, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया।

Updated on:
28 Nov 2019, 1:31 PM IST
Published on: