जोधपुर

पुलिस की बोलेरो कुचलने का आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार

- अवैध बजरी से भरे डंपर से पुलिस की बोलेरो कुचलने का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2023, 11:34 PM IST
पुलिस की बोलेरो कुचलना का आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार
पुलिस की बोलेरो कुचलना का आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार

जोधपुर।
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे डंपर से पुलिस की बोलेरो कुचल कर जानलेवा हमला करने के मामले में गुरुवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार(Dumper driver arrested) किया। डंपर मालिक पिता व अन्य की भूमिका की जांच की जारी है। (Bajari Maafia)
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) गौरव यादव ने बताया कि गत रविवार अल सुबह पुलिस की बोलेरो कुचलने और जानलेवा हमला करने के मामले में विनायक पुरा भवाद निवासी रवि प्रकाश उर्फ रविंद्र पुत्र रावल राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के बाद वह डंपर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था। डंपर उसके पिता के नाम पर ही है। थानाधिकारी शकील अहमद के नेतृत्व में उप निरीक्षक लालाराम, एएसआई मीठालाल, हेड कांस्टेबल मनोहर सिंह व टीम ने तलाश के बाद मथानिया क्षेत्र में दबिश देकर चालक रविप्रकाश उर्फ रविन्द्र को पकड़ लिया।
गौरतलब है कि गत रविवार सुबह चार झऺवर थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे डंपर का पीछा किया था, लेकिन चालक डंपर भाग ले गया था। सूचना मिलने पर राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने डंपर का पीछा शुरू किया था। बेरू गांव में भारतमाला ओवरब्रिज के पास चालक ने डम्पर रिवर्स लेकर पीछा कर रही पुलिस की बोलेरो को कुचल दिया था। उसमें सवार उप निरीक्षक लालाराम व चालक कांस्टेबल चोटिल हो गए थे।
पिता व अन्य की भूमिका संदेह के दायरे में
थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि चालक के पिता रावलराम ही डंपर मालिक है। जो मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गया था। प्रकरण में रावलराम व अवैध बजरी खनन में लिप्त अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।

Published on: