जोधपुर

कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशियों ने नामांकन में कहा नहीं है खुद के वाहन और प्रचार में साथ लेकर घूमते हैं काफिला

मारवाड़ की चार सीटों पर भरे नामांकन में प्रमुख पार्टी प्रत्याशियों में से अधिकांश के पास खुद के वाहन नहीं
less than 1 minute read
lok sabha elections 2019
कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशियों ने नामांकन में कहा नहीं है खुद के वाहन और प्रचार में साथ लेकर घूमते हैं काफिला

जोधपुर. देश के भविष्य का चुनाव, लम्बा-चौड़ा संसदीय क्षेत्र। एक दिन में कई किलोमीटर का सफर करने के लिए हमारे नेताजी के पास वाहन ही नहीं है। अब दूसरों पर आश्रित होकर ही प्रचार की गाड़ी को आगे बढ़ा रहे हैं। यह बात आपको पढऩे व सुनने में आश्चर्यजनक लगे, लेकिन कांग्रेस-भाजपा के प्रमुख प्रत्याशियों ने यह बात खुद अपने नामांकन के साथ शपथ में कही है। प्रत्याशियों ने यह दर्शाया है कि इनमें से कइयों के पास खुद के वाहन नहीं है तो कई सिर्फ एक वाहन के बूते ही गाडिय़ों का पूरा काफिला लेकर घूम रहे हैं।

जोधपुर (लूणी से लेकर जैसलमेर जिले के पोकरण तक का सफर ऐसे तय करेंगे)

- भाजपा के प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह शेखावत ने अपने नामांकन में बताया है कि उसमें पास एक पुरानी कार ही है। उसकी कीमत अब करीब 3.81 लाख ही है। शेखावत वर्तमान केन्द्रीय राज्य मंत्री भी हैं।
- कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत के पास तो खुद का कोई वाहन तक नहीं है। शपथ पत्र में यह बात दशाई है। वैभव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र है। प्रचार रथ पर सवार इन्हें दूसरों के वाहन का ही उपयोग करना पड़ेगा।

Updated on:
12 Apr 2019 12:56 pm
Published on:
12 Apr 2019 12:56 pm