जोधपुर

Lovely kandara Encounter: जोधपुर के कुख्यात गैंगस्टर लवली कंडारा के एनकाउंटर मामले में आया बड़ा अपडेट

अक्टूबर 2021 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया नवीन उर्फ लवली कंडारा जोधपुर के नागौरी गेट थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर प्रकृति के 11 मामले दर्ज थे।

2 min read
Jan 28, 2025

Gangster Lovely Kandara Encounter: राजस्थान के जोधपुर के बहुचर्चित लवली कंडारा एनकाउंटर मामले में दिल्ली से CBI की टीम जोधपुर पहुंच चुकी है। राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों एनकाउंटर मामले की सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा की थी। इसके बाद सीबीआई ने मामला दर्ज किया था।

सीबीआई ने केस दर्ज कर दिल्ली स्पेशल पुलिस के डिप्टी एसपी मोहिन्दर सिंह को इसकी जांच सौंपी थी। दरअसल परिजनों ने इस एनकाउंटर को मर्डर बताकर सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में रातानाडा थाने के तत्कालीन एसएचओ लीलाराम, कांस्टेबल किशन सिंह, जितेन्द्र सिंह, अंकित और विशाल को आरोपी बनाया गया था। इन्हीं लोगों के खिलाफ नरेश कंडारा ने कोर्ट के माध्यम से जोधपुर के रातानाडा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।

आपको बता दें कि करीब तीन साल पहले पुलिस एनकाउंटर में लवली कंडारा की मौत हो गई। इसके बाद परिजन और लोगों ने एनकाउंटर पर संदेह जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया था। ऐसे में तत्कालीन सरकार ने केंद्र के पास सीबीआई जांच के लिए मामला भेजा था, लेकिन केंद्र ने इसे खारिज कर दिया। एनकाउंटर के तत्काल बाद निलंबित किए रातानाडा के तत्कालीन थानाधिकारी लीलाराम और तीन कांस्टेबलों को पुलिस ने विभागीय जांच में क्लीन चिट देकर बहाल कर दिया गया था।

हिस्ट्रीशीटर था लवली कंडारा

आपको बता दें कि अक्टूबर 2021 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया नवीन उर्फ लवली कंडारा जोधपुर के नागौरी गेट थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर प्रकृति के 11 मामले दर्ज थे। रातानाडा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लवली हाईकोर्ट कॉलोनी के पास एक एक्सयूवी कार में अपने साथियों के साथ घूम रहा है।

यह वीडियो भी देखें

इस सूचना पर तत्कालीन एसएचओ लीलाराम पुलिस जाब्ते के साथ उसके पकड़ने के लिए गए थे। लवली कंडारा ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। एसयूवी वाहन में बैठे हिस्ट्रीशीटर ने पीछा कर रहे थानाधिकारी और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नियत से उन पर फायर किए थे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किए। बाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में एक गोली लवली कंडारा के पेट में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Also Read
View All

अगली खबर