जोधपुर

Film Awards फ़िल्म ‘नमक’ ने जीते सबसे ज़्यादा चार अवार्डस

जोधपुर. राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में तकरीबन 74 मिनट लम्बी राजस्थानी फिल्म 'नमक' को सबसे ज़्यादा चार अवार्डस मिले हैं। राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च को फ़ेस्टिवल के आख़िरी दिन राजस्थान के रहने वाले लेखक, निर्देशक 'तनुज व्यास' की इस फिल्म को बेस्ट राजस्थानी फीचर फिल्म के अलावा , बेस्ट एक्टर , बेस्ट एक्ट्रेस व बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के कुल चार अवॉर्ड दिए गए। फेस्टिवल के दौरान 25 से 30 मार्च तक ढेरों नेशनल, इंटरनेशनल शॉर्ट, फ़ीचर, डॉक्युमेंट्री फिल्में विभिन्न कैटेगरी में प्रदर्शित की गई।

less than 1 minute read
Mar 31, 2022
राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल  : बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट एक्टर , बेस्ट एक्ट्रेस व बेस्ट सिनेमेटोग्राफी अवार्डस
जोधपुर. राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में राजस्थानी फिल्म 'नमक' को बेस्ट राजस्थानी फीचर फिल्म के अलावा , बेस्ट एक्टर , बेस्ट एक्ट्रेस व बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के कुल चार अवॉर्ड दिए गए।

जोधपुर. जोधपुर में आयोजित राजस्थान इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के आठवें संस्करण में तकरीबन 74 मिनट लम्बी राजस्थानी फिल्म 'नमक' को सबसे ज़्यादा चार अवार्डस मिले हैं। राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च को फ़ेस्टिवल के आख़िरी दिन राजस्थान के रहने वाले लेखक, निर्देशक 'तनुज व्यास' की इस फिल्म को बेस्ट राजस्थानी फीचर फिल्म के अलावा , बेस्ट एक्टर , बेस्ट एक्ट्रेस व बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के कुल चार अवॉर्ड दिए गए। फेस्टिवल के दौरान 25 से 30 मार्च तक ढेरों नेशनल, इंटरनेशनल शॉर्ट, फ़ीचर, डॉक्युमेंट्री फिल्में विभिन्न कैटेगरी में प्रदर्शित की गई।

'नमक' फ़िल्म राजस्थानी भाषा में बनी है और इस फ़िल्म में राजनीति, प्रेम तथा राजस्थान की खारी झील के किनारे बसे काल्पनिक गांव खारपुर में रहने वाले दो प्रेमी जोड़ों की कहानी कही गई है।
बेस्ट फीचर फिल्म के अलावा बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फ़िल्म में लीड रोल करने वाले थिएटर कलाकार 'नेमीचंद'को दिया गया। साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड राजस्थान की ही थियेटर से जुड़ी कलाकार 'पूजा जोशी' को मिला। इन दोनों ने इस फ़िल्म में लीड रोल अदा किया है। फ़िल्म के लिए छायांकन करने वाले सिनेमैटोग्राफर 'ध्रुव सांखला' को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड मिला। गौरतलब है कि 'नमक' फ़िल्म क्राउड फंडिंग से बनी है और इसकी सांभर झील, नावा शहर व जोधपुर में शूटिंग की गई है।

अभिनेता 'अन्नू कपूर' इस फ़िल्म में अपनी आवाज़ दी है। फ़िल्म के निर्देशक 'तनुज व्यास' ने इससे पहले 'अन्नू कपूर' के पॉपुलर शो 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' के लिए करीबन 40 एपिसोड्ज़ भी लिखे हैं। इस मौके पर निर्देशक 'तनुज व्यास' ने बताया कि पहले फ़िल्म की स्क्रिप्ट हिंदी में लिखी गई थी, लेकिन सांभर-नावा शहर की लोकेशन देख कर विचार आया कि अगर इस फ़िल्म की भाषा राजस्थानी हो, तभी कहानी इस ज़मीन के साथ न्याय कर पाएगी।

Published on:
31 Mar 2022 09:47 pm