
फाइनल ब्लॉकेज में लगाए ब्लॉक्स-
गत दिनों आरयूबी निर्माण को लेकर रेलवे ने पहला ब्लॉकेज दिया था। जिसमें यहां पटरियों के नीचे खुदाई के लिए गर्डर लगाए गए थे। उसके बाद दूसरा ब्लॉकेज बुधवार को मिला। जिसमें एक लेन पर आरसीसी के ब्लॉक्स लगाए गए तथा अब शुक्रवार को दोपहर ४ से शाम ६ बजे तक मिले ब्लॉकेज में दूसरी लेन पर भी आरसीसी ब्लॉक्स लगा दिए गए है। यहां आरयूबी की दोनों लेन में १०-१० ब्लॉक्स लगाए गए है।
अब होंगे ये काम-
रेलवे के फाइनल ब्लॉकेज के बाद अब आरएसआरडीसी द्वारा यहां आरयूबी की शेष रिटेनिंग वॉल, खुदाई, 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि आरयूबी के लिए पूर्व में 28 आरसीसी ब्लॉक्स व अधिकांश रिटेनिंग वॉल का कार्य पूर्ण कर लिया गया था।
करीब डेढ़ माह में पूर्ण होगा काम-
आरयूबी निर्माण के लिए रेलवे द्वारा कुल तीन ब्लॉकेज दे दिए गए है। आज फाइनल ब्लॉकेज में ब्लॉक्स लगा दिए गए है। अब करीब डेढ़ माह में शेष सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
योगेन्द्र शर्मा, परियोजना निदेशक, आरएसआरडीसी, जोधपुर
--------------