राजस्थान पत्रिका शॉपिंग फेस्टिवल का प्रथम साप्ताहिक ड्रॉ खुला
जोधपुर।
राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित शॉपिग फेस्टिवल के तहत सप्ताह का प्रथम ड्रॉ गुरुवार को खोला गया। ड्रॉ जेठी मीडिया हाउस के गोविन्द परिहार व अरोड़ा पब्लिसिटी के विजय अरोड़ा ने खोला। साप्ताहिक ड्रॉ में 6 पुरस्कार निकाले गए। 3 पुरस्कार मधु पब्लिसिटी व 3 पुरस्कार आराध्या फ र्नीचर की ओर से वितरित किए जाएंगे। राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल के प्रोयाजक आराध्या फ र्नीचर, सह-प्रायोजक राईट चॉईस, प्रिन्ट मीडिया पार्टनर अरोड़ा पब्लिसिटी व गिफ्ट पार्टनर मधु पब्लिसिटी है।
ये रहे भाग्यशाली विजेता
अनन्तराम कट्टा ज्वैलर्स से खरीदारी करने वाले विजय सोनी, जयअम्बे टेक्सटाइल्स से खरीदारी करने वाले सुरजी राणेचा, शिवम् ज्वैलर्स से खरीदारी करने वाले राहुल, बींजराज एण्ड सन्स से खरीदारी करने वाले दिव्यांशु, लविना फैशन से खरीदारी करने वाली शालिनी माथुर व लता सोनी, राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल में ग्राहकों को हर सप्ताह 6 पुरस्कार लक्की ड्रॉ व बम्पर ड्रॉ द्वारा 8 पुरस्कार जीतने का मौका मिल रहा है।