27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Suicide Case: पति को फंदे पर लटका देख पत्नी ने जीजा को बुलाया, फिर शव को कमरे में छोड़ UP गए परिजन

बासनी थाना क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घबराए परिजन शव को कमरे में छोड़कर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर चले गए।
2 min read
Google source verification
Basni Police Station

बासनी पुलिस थाना। पत्रिका फाइल फोटो

जोधपुर। बासनी थाना क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घबराए परिजन शव को कमरे में छोड़कर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर चले गए। दो दिन बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी भिजवाया।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि मृतक मोनू (25) मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था और जोधपुर में बासनी स्थित श्रमिक कॉलोनी में पत्नी चंपा (22) के साथ किराए के मकान में रहता था। 24 जून की रात पति-पत्नी छत पर सो रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद मोनू नीचे चला गया।

पुलिस के अनुसार, तड़के करीब चार बजे चंपा नीचे आई तो मोनू दिखाई नहीं दिया। पास के एक कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। घबराकर उसने अपने जीजा प्रदीप, भाई जितेंद्र और बहन को बुलाया। सभी ने मिलकर शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन हत्या के आरोप में फंसने के डर से कमरे पर ताला लगाकर गोरखपुर रवाना हो गए।

वीडियो कॉल पर दिखाई फंदे की जगह

शुक्रवार को सूचना मिलने पर बासनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब चंपा से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वे कानूनी कार्रवाई और हत्या के मामले में फंसने के भय से वहां से चले गए थे। उसने वीडियो कॉल के माध्यम से पुलिस को कमरे का वह हुक और स्थान भी दिखाया, जहां मोनू ने फंदा लगाया था। चंपा का कहना था कि शव को नीचे उतारने के अलावा घटनास्थल से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।

हत्या के साक्ष्य नहीं मिले

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन हत्या से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले। मकान मालिक मोहम्मद सईद अली की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के भाई सोनू को सूचना दे दी गई है। आज मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव​ परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग