27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur: ट्रक ड्राइवर की सलाह ने बना दिया इनामी ड्रग तस्कर, होटल बना ‘तस्करी का अड्डा’, ANTF ने किया पर्दाफाश

Drug Trafficking Rajasthan:n जो होटल कभी परिवार का पेट पालने के लिए खोला गया था, वही धीरे-धीरे मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बन गया। होटल का कारोबार नहीं चला तो एक ट्रक चालक की "आसान कमाई" की सलाह ने 26 वर्षीय सुनील झाझड़ा को अपराध की दुनिया में धकेल दिया।
2 min read
Google source verification
Jodhpur drug smuggler arrested

इनामी ड्रग तस्कर सुनील झाझड़ा गिरफ्तार, पत्रिका फोटो

Drug Trafficking Rajasthan:n जो होटल कभी परिवार का पेट पालने के लिए खोला गया था, वही धीरे-धीरे मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बन गया। होटल का कारोबार नहीं चला तो एक ट्रक चालक की "आसान कमाई" की सलाह ने 26 वर्षीय सुनील झाझड़ा को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। आखिरकार राजस्थान पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने 'ऑपरेशन मदमुक्त' के तहत उसे एक वर्ष बाद जोधपुर के नातेडा टोल नाका पर एसयूवी रुकवाकर गिरफ्तार किया। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गौरतलब है कि एएनटीएफ अब तक 69 इनामी तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।

होटल की आड़ में नशे का कारोबार

आईजी विकास कुमार ने बताया कि जोधपुर के कजनाऊ पालडी निवासी आरोपी सुनील ने बीए तक पढ़ाई की थी। नौकरी नहीं मिलने पर उसने जोधपुर-नागौर हाईवे पर होटल शुरू किया, लेकिन आमदनी इतनी कम रही कि परिवार का खर्च भी नहीं निकल सका। इसी दौरान उसकी मुलाकात पंजाब निवासी एक ट्रक चालक से हुई, जिसने उसे मादक पदार्थों की तस्करी में अधिक कमाई का लालच दिया। इसके बाद उसने होटल की आड़ में नशे का कारोबार शुरू कर दिया।

हरियाणा व पंजाब तक संपर्क बनाए

शुरुआत में वह होटल पर आने वाले ट्रक चालकों को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने लगा। धीरे-धीरे पंजाब और हरियाणा के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से उसके संपर्क बढ़े। एक ट्रक चालक ने उसकी पहचान पंजाब के तस्करों से कराई, जिसके बाद उसने राजस्थान से पंजाब तक ड्रग्स की सप्लाई का नेटवर्क खड़ा कर लिया। बाहर से होटल सामान्य ढाबे की तरह चलता रहा, लेकिन भीतर से वह नशे के कारोबार का सुरक्षित ठिकाना बन चुका था।
हनुमानगढ़ में एनडीपीएस के एक मामले में उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में सुनील का नाम सामने आया। पुलिस जब उसके होटल पहुंची तो वह पहले ही होटल बंद कर फरार हो चुका था। इसी दौरान उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।

हाईवे पर होटलों की आड़ में काला कारोबार

एएनटीएफ अधिकारियों के अनुसार हाईवे पर चल रहे होटलों की आड़ में तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से फलफूल रहा है। मादक पदार्थों के अलावा पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी के मामलों का भी बीते दिनों खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले में हाईवे पर होटल की आड़ में अवैध पेट्रोल पंप संचालन का खुलासा भी पुलिस ने बीते दिनों किया है। हालांकि पुलिस की छापेमारी की सूचना लीक होने पर तस्करों ने माल को मौके से हटा दिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग