जोधपुर

पीपाड़सिटी, सालवा खुर्द में प्रधान के चुनाव आज,सुरक्षा के कड़े प्रबंध

पीपाड़सिटी व सालवा खुर्द पंचायत समितियों के प्रधान का चुनाव शुकवार 27 को होगा।इसको लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने बैठक के साथ नामांकन प्रक्रिया कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।इसमे प्रधान…
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 5:53 PM IST
pipar city

पीपाड़सिटी व सालवा खुर्द पंचायत समितियों के प्रधान का चुनाव शुकवार 27 को होगा।इसको लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने बैठक के साथ नामांकन प्रक्रिया कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।इसमे प्रधान पद के लिए नामांकन प्रातः10 से 11 बजे तक,संवीक्षा 11.30 तक,नामाकन वापसी दोपहर 1 बजे तक,मतदान 3 से 5 बजे तक होगा।उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।दूसरी तरफ राजनीतिक दल प्रधान, उप प्रधान पद पर किलेबंदी में सहमति बनाने के प्रयास तेज कर दिए है।रिटर्निंग अधिकारी नेमाराम के अनुसार पीपाड़सिटी प्रधान, उप प्रधान के चुनाव पंचायत समिति मुख्यालय भवन में होंगे।इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ शुरू कर दी है।पंचायत समिति प्रधान का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है।दूसरी तरफ सालवा खुर्द पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी रामजी भाई कलबी ने बताया कि सालवा खुर्द प्रधान, उप प्रधान के चुनाव पीपाड़सिटी तहसील भवन में होंगे।इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है।सालवा खुर्द में प्रधान पद एससी रिजर्व होने से ओबीसी, अनारक्षित वर्ग के सदस्यों की नजर इस पर टिक गई है।जबकि पीपाड़सिटी में प्रधान का अनारक्षित महिला होने से पुरूष सदस्यों के लिए उप प्रधान पद राजनीतिक संजीवनी से कम नही है।

पीपाड़सिटी में कांग्रेस को बहुमत

पीपाड़सिटी के 15 वार्डों में कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा किया है। आरएलपी को 4, भाजपा को 2 और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।पीपाड़सिटी पंचायत समिति में अभी तक प्रधान पद पर महिलाएं ही निर्वाचित हुए है।अब तीसरी बार अनारक्षित महिला आरक्षित होने से फिर से निवर्तमान प्रधान सोनिया चौधरी के साथ ममता चौधरी,देवी सहारण रेस में है।कांग्रेस प्रभारी ओमप्रकाश मेघवाल के अनुसार आम सहमति से प्रधान पद की प्रत्याशी का शनिवार को नामांकन पेश कराया जाएगा।

सालवा खुर्द में आरएलपी

सालवा खुर्द की 15 सीटों में से आरएलपी ने 8 पर कब्जा कर बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को 4, भाजपा को 1 और 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।यहां प्रधान की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।पंचायत समिति के सृजन में भाजपा नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही।लेकिन परिसीमन में पंचायतों के फेरबदल से प्रशासनिक असंतुलन से परेशान ग्रामीणों ने आरएलपी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस प्रभारी कैलाश टाक ने बताया कि यहां कांग्रेस दिलीप कुमार को मैदान में उतारने की तैयारी में है।

Updated on:
27 Nov 2026, 5:53 PM IST
Published on: