जोधपुर

कोरोना काल में पधारो म्हारे देस की धुन बजाकर विदेशी पर्यटक का किया स्वागत, छह माह बाद किले में पहुंचे पर्यटक

- नौपत शहनाई वादन से किया जा रहा स्वागत- इसी माह विदेशी पर्यटकों की संख्या बढऩे की उम्मीद
less than 1 minute read
Oct 05, 2020
कोरोना काल में पधारो म्हारे देस की धुन बजाकर विदेशी पर्यटक का किया स्वागत,  छह माह बाद किले में पहुंचे पर्यटक
कोरोना काल में पधारो म्हारे देस की धुन बजाकर विदेशी पर्यटक का किया स्वागत, छह माह बाद किले में पहुंचे पर्यटक

जोधपुर. कोरोना लॉकडाउन के बाद करीब छह माह बाद मेहरानगढ़ देखने पहुंचे प्रथम विदेशी पर्यटक का नौपत शहनाई वादन से स्वागत किया गया। फ्रांस के सबस्टीन जब किला अवलोकन करते हुए लोहापोल गेट पहुंचे तो नगारची उमर रमजान ने ‘केसर बालम आओ नी पधारो म्हारे देस..’ की धुन बजाकर उनका स्वागत किया।

मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया की फ्रांस के सबस्टीन चार दिन की जोधपुर यात्रा पर पहुंचे और लॉकडाउन के बाद पहले विदेशी पर्यटक के रूप में मेहरानगढ़ को देखा। उन्होंने बताया कि गाइड दीपक चौधरी ने सबस्टीन को मेहरानगढ़ की स्थापत्य कला व इतिहास से रूबरू कराया। जसोल ने बताया की अक्टूबर में और भी विदेशी पर्यटक जोधपुर आने वाले हैं। पर्यटकों के जोधपुर आगमन से होटल व्यवसाय, पर्यटन से जुड़े लोगों, टूरिस्ट गाइड व ट्रेवल एजेन्ट्स को भी फ ायदा मिलेगा।

उन्होंने बताया की मेहरानगढ़, जसवन्तथड़ा, राव जोधा पार्क में आने वाले विजिटर्स की सुरक्षा व सुविधा के लिए ऑनलाईन बुकिंग सुविधा शुरू की गई है। केन्द्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करते हुए बिना मास्क किसी भी पर्यटक को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सैनेटाइज, टेम्परेचर, सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी बातों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उल्लेखनीय है मेहरानगढ़ म्युजियम १ अक्टूबर से सभी दर्शकों के लिए खोल दिया गया है।

Published on:
05 Oct 2020 07:36 pm