जोधपुर

बाइक सवार वृद्धा से सोने की चेन लूटी

-रिक्तेश्वर भैरूजी चौराहे के पास पांच सितारा होटल के आगे वारदात
less than 1 minute read
Gold chain snatched by bike rider
बाइक सवार वृद्धा से सोने की चेन लूटी

जोधपुर. शास्त्रीनगर थानान्तर्गत रिक्तेश्वर भैरूजी चौराहे के पास पांच सितारा होटल के आगे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक अन्य बाइक सवार वृद्धा के गले से सोने की चेन लूट ली। महिला व उनके पति ने लुटेरों को पकडऩे के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन वो अंधेरे में भाग निकले।

पुलिस के अनुसार भगत की कोठी विस्तार योजना निवासी अनिल कुमारा बोहरा (62) व उनकी पत्नी पुष्पा मोटरसाइकिल पर रात को शहर से घर लौट रहे थे। भैरूजी चौराहे से निकलकर पांच सितारा होटल के दूसरे गेट के पास पहुंचते ही पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक पास आए। एक युवक ने वृद्धा के गले में झपट्टा मारा व सवा तोला सोने की चेन लूटकर भाग निकले। हादसे से वृद्धा घबरा गई। उन्होंने जैसे तैसे पति को बताया और मोटरसाइकिल रुकवाई। तब लुटेरे अंधेरे में भाग चुके थे। बाद में पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कराई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

Published on:
31 Jul 2019 12:35 am