जोधपुर

Monsoon update: अब गर्मी दिखाएगी असर, लेकिन मानसून को लेकर आई सबसे बड़ी जानकारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को भी केरल नहीं पहुंचा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक मानसनू ठिठक गया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2023, 10:08 AM IST
rainfall_alert.jpg

जोधपुर। सूर्यनगरी में एक बार फिर मौसम बदल चुका है। दरअसल जोधपुर जिले को अलर्ट वाली सूची से भी निकाल दिया गया है। रविवार को जोधपुर व आस-पास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बीते दिनों वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जोधपुर शहर में जमकर बारिश हुई थी, लेकिन अब शहर से बादलों का डेरा हट चुका है।

इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को भी केरल नहीं पहुंचा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक मानसनू ठिठक गया है। इसके केरल पहुंचने में तीन से चार दिन और लग सकते हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने मानसनू के 4 जनू को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी। मानसून आम तौर पर एक जून को केरल में दस्तक दे देता है। आईएमडी ने रविवार को कहा कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मानसनू लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है।

बाप-बेटे पर गिरी बिजली, बेटे की मौत

वहीं जैसलमेर के मानासर गांव के कालमा भीलों की ढाणी में आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत हो गई, जबकि पिता झुलस गए। स्थानीय निवासी खरताराम अपने ढाई वर्षीय पुत्र सवाईराम को गोद में लेकर बैठा था। इसी दौरान अचानक उन पर बिजली गिर गई। बाड़मेर जिले में आए तूफान ने भीषण तबाही मचाई। सिवाना क्षेत्र के गुंगरोट गांव में रात में मकान में सो रहे मेलाराम पर दीवार से ईटें गिर गईं, जिससे उसकी मौत हो गई। जिले में तूफान के चलते करीब 230 बिजली के पोल गिर गए।

Updated on:
5 Jun 2023, 10:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता