जोधपुर

IMD Monsoon Update: इंतजार खत्म, 4 दिनों तक यहां होगी जोरदार बारिश, नया अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से सप्ताहांत में पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार बन रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2023, 11:45 AM IST
imd_heavy_rain_alert01.jpg

जोधपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से सप्ताहांत में पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश ही होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 6 व 7 सितंबर से मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। कुछ भागों में यह मौसम 15 सितम्बर तक रहेगा।


जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 8 व 9 सितंबर से छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां शुरू होने के आसार है। सितंबर के तीसरे सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के कुछ भागों में मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, 6 सितंबर को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, 7 सितंबर को अजमेर, कोटा, उदयपुर, 8 सितंबर को भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश हो सकती है।

चटख धूप निकल रही
सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.9 और अधिकतम 36.1 डिग्री रहा। आपेक्षिक आद्र्रता 40 से 60 प्रतिशत के मध्य रही। नमी कम होने तापमान अधिक होने के बावजूद उमस का असर नहीं रहा। दिनभर चटख धूप निकली रही। सुबह और शाम सामान्य मौसम रहा।

Updated on:
4 Sep 2023, 11:45 AM IST
Published on: