जोधपुर

जोधपुर : लापरवाही के नाले में बह गया ड्रेनेज मास्टर प्लान

- 50 लाख खर्च करने के बाद भी लागू नहीं किया
3 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 1:52 PM IST
Jodhpur,jodhpur news,Jodhpur Hindi news,Drainage systems,jodhpur latest news,Nagar nigam jodhpur,nagar nigam jodhpur news,nagar nigam jodhpur ceo,man drowns in drainage of jodhpur,high court verdict on jodhpur drainage system,
जोधपुर : लापरवाही के नाले में बह गया ड्रेनेज मास्टर प्लान

पूर्णिमा बोहराजोधपुर. जोधपुर शहर हर वर्ष बरसात के मौसम में नालों के उफान से जलभराव के कारण होने वाली परेशानी भोगता है, लेकिन नगर निगम को इसकी परवाह नहीं। हर वर्ष होने वाले जान-माल का नुकसान होने के बाद नगर निगम के कर्ताधर्ता और राजनीतिक दलों के नेता घडिय़ाली आंसू बहाने के साथ वादों की झड़ी लगाकर बैठ जाते हैं, पर धरातल पर कुछ नहीं होता। इस समस्या के समाधान के प्रति निगम प्रशासन कितना गंभीर है इसकी पोल विलम्ब से बने ड्रेनेज मास्टर प्लान से खुलती है। शहर का वर्षा जल सुरक्षित तरीके से जोजरी नदी तक जाए इसके लिए हाईकोर्ट के निगम को ड्रेनेज मास्टर प्लान बनाने के आदेश दिए थे। इस आदेश पर निगम ने मार्च 2016 में हैदराबाद पीबीएस कंसलटेंसी को 50 लाख खर्च कर ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार करने का ठेका दिया। शर्तों के अनुसार अक्टूबर 2016 तक कम्पनी को मास्टर प्लान बनाकर निगम को देना था जिसे कम्पनी ने अब पेश किया है। कम्पनी ने तो इसमें देरी की निगम ने भी इसमें ढीलाई बरतते हुए इसे धरातल पर लागू नहीं किया। अगर यह प्लान समय पर आ जाता तो अब तक नाला निर्माण के कार्य को दिशा और शहर को कुछ राहत मिलती।

क्या है ड्रेनेज मास्टर प्लान

शहर में मुख्य नालों, उप नालों व जल भराव क्षेत्र में जमा होने वाला बरसाती जल सुरक्षित तरीके से शहर से बाहर जोजरी नदी तक पहुंचाने के लिए ड्रेनेज का मास्टर प्लान बनाना था। हाईकोर्ट ने इस प्लान के आदेश दिए थे।


मास्टर प्लान बनने से फायदा-जोजरी नदी तक मुख्य नालों के बहाव मार्ग का मार्ग का निर्धारण और नाला निर्माण।

-मुख्य नालों के मिसिंग लिंक का निर्माण।
-नगर निगम सीमा में स्थित मौहल्लों व कॉलोनियों के उपमुख्य नालों एवं मुख्य सड़कों के किनारे आवश्यकतानुसार नए नालों के निर्माण ।

-जल भराव के क्षेत्रों की समस्या का निवारण।
-राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और मुख्य सड़कों के किनारे बने छोटे नालों का सुधार।

-वर्षा जल निकासी के लिए बने नालों में सीवरेज प्रवाह रोकना।
-मुख्य नालों के प्रवाह मार्ग के साथ ठोस कचरा प्रबंधन।

-तालाबों में ठोस कचरा निस्तारण पर रोक।
-मुख्य व उपमुख्य नालों पर अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाना।

-शहर में मुख्य और उपमुख्य नालों और मुख्य सड़कों के किनारे बने नालों को जोड़ सड़कों पर पानी भराव की समस्या दूर होती।

इन जल भराव क्षेत्र का होता उपचार

- झमकू बाई का जाव सूरसागर।
- गेवा गांव ।

- उम्मेद सागर के नहर के आस-पास का क्षेत्र।
- चौपासनी फिल्टर हाउस चौपासनी हरिजन बस्ती।

- तिलवाडिय़ा गांव।
- शोभावतों की ढाणी।

- डर्बी टेक्सटाइल।
- आइटीआइ सर्कल से न्यू पावर हाउस रोड।

- चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक पुलिया के पास।
- गुजराती कॉलोनी आखलिया के पास।

- खरबूजा बावड़ी सूरसागर तालाब।
- माता का कुण्ड।

- गंगलाव तालाब क्षेत्र।
- रिक्तिया भैरुजी सर्कल से हनुमान मंदिर।

- महिला पॉलोटेक्निक-जेएनवीयू आवास मालवीय नगर।
- हाईकोर्ट कॉलोनी- पुलिस कमिश्नरेट सम्भागीय आयुक्त व जिला कलक्टर आवास सरदार क्लब चौराहा।

- पोलो ग्राउंड-सरदार क्लब के पास।
- डीआरएम ऑफिस रेलवे स्टेडियम के सामने।

- शिवमंदिर रातानाड़ा, मुख्य नाले के संगम के पास।
- सांसी कॉलोनी बग्गीखाना इंदिरा कालोनी ।

- पाबूपुरा।
- निगम सीवरेज फार्म के आस-पास का क्षेत्र।

- सर्किट हाउस से ताराचंद सर्कल।
- हाइकोर्ट कलक्टर राइका बाग बस स्टेंड व रेलवे स्टेशन।

- सैनिक पुरी-डिगाडी।
- गणेश मार्केट बनाड़

- नटिया बस्ती सुल्तान नगर।
- लालसागर अंडर ब्रिज चक्करवाला बेरा किसान कन्या स्कूल।

- बालसमंद ओएनजीसी कार्यालय।


देरी से क्या प्रभाव

ड्रेनेज मास्टर प्लान समय पर नहीं बनने और निगम की ओर से इस प्लान को धरातल पर लागू नहीं करने से शहर को बरसात के दिनों में जलभराव से राहत नहीं मिली। निगम की ढीलाई से सड़कों पर पानी की समस्या जस की तस है। थोड़ी सी बरसात में ही शहर का यातायात रुक जाता है। 32 स्थानों पर जलभराव की स्थिति से जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले वर्ष चार लोगों की मौत हो गई।

इनका कहना है

ड्रेनेज मास्टर प्लान बना कर भेजा उसमें कुछ सुधार था। दुबारा सुधार करने के बाद बना कर भेज दिया गया है।
जी रंगईया, पीबीएस कंसलटेंसी कंपनी,हैदराबाद।

ड्रेनेज मास्टर प्लान तो आ चुका है।अभी लागू नहीं किया है। अब जो भी नालों का निर्माण होगा इसी मास्टर प्लान के अनुसार होगा। उप नालों और अन्य ड्रेनेज व्यवस्था का भी सुधार इस प्लान के अनुसार ही करेंगे।
घनश्याम ओझा, महापौर।

Published on:
Also Read
View All