
जोधपुर .
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की सिण्डीकेट की बैठक बुधवार को होगी। बैठक में सर्वाधिक भारी भरकम एजेण्डा पिछली छह सिण्डीकेट बैठकों के मिनट्स पारित करना रहेगा। मई 2017 के बाद विवि में 6 सिण्डीकेट बैठकें हो चुकी है लेकिन मिनट्स एक के भी पारित नहीं हुए। उन बैठकों में बैठने वाले अधिकांश सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। एेसे में मिनट्स पारित की वैधता पर भी प्रश्न चिह्न लगा रहेगा।
वैसे मुख्य एजेण्डा इंजीनियरिंग भर्ती के एक्सपर्ट पैनल को पारित करवाना रहेगा ताकि इंजीनियरिंग संकाय में शिक्षकों की भर्ती की जा सके। इसके अलावा दूसरा मुख्य एजेण्डा नकल मारने वाले 9 कॉलेजों को मुद्दा रहेगा। ये वही नौ कॉलेज है जिनकी मान्यता सिण्डीकेट में पारित प्रस्ताव के समर्थन में ही विवि के साथ राज्य सरकार ने रद्द कर दी थी लेकिन कुछ समय पहले विवि कुलपति ने इनकी मान्यता फिर से बहाल कर दी है और इस आइटम को अब सिण्डीकेट में रखा जाएगा। सिण्डीकेट बैठक सुबह 11.30 बजे शुरू होगी।
इन बैठकों और प्रतिनिधियों का क्या जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में अंतिम बाद मई 2017 में हुई सिण्डीकेट बैठक में मिनट्स पारित किए गए थे। विवि एक्ट के अनुसार सिण्डीकेट में पहला एजेण्डा आइटम पूर्व की सिण्डीकेट के मिनट्स को पारित करना होता है लेकिन 23 जून, एक अगस्त, 6 सितम्बर, 18 सितम्बर, 11 नवम्बर और 26 दिसम्बर को हुई सिण्डीकेट बैठकों के मिनट्स अब तक पारित नहीं किए गए हैं। इन बैठकों में मिनट्स तैयार करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. अवतारलाल मीणा, प्रो. पीके शर्मा, प्रो. एसके परिहार, एसके बिस्सू, प्रो. चंद्रशेखर का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इनके अलावा कई विधायक भी बदल गए हैं।
Read More : महात्मा गांधी को पुष्पांजलि
जोधपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को यहां भारत सेवा संस्थान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के ट्रस्टी जसवंत सिंह कछवा और प्रभारी नरपत सिंह कछवा के साथ कई प्रबुद्ध लोगों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पुष्प सुमन अर्पित किए। संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भी राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर महात्मा गांधी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया।