जोधपुर

जेएनवीयू ने शिक्षक भर्ती में महिलाओं और दिव्यांगों के साथ किया ये मजाक, विज्ञापन में भी घपला

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में १०२ शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण प्रावधानों में अनियमितता  

2 min read
jnvu new teachers recruitment advertisement
jnvu, jnvu teacher recruit scam, JNVU recruitment, jai narayan vyas university, mbm engineering college, jodhpur news

जोधपुर . जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में १०२ शिक्षकों की भर्ती में विवि ने महिलाओं और दिव्यांगों के लिए कोई पद आरक्षित नहीं किया है। किसी भी श्रेणी में महिला और द्विव्यांग का पद नहीं है। एेसे में १०२ शिक्षकों में से एक भी महिला व दिव्यांग इंजीनियर का चयन नहीं होता है, तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। विवि ने बैकलॉग पदों को भी अलग से नहीं दिखाकर सामान्य पदों में ही समायोजित करने का कारनामा कर दिखाया। जेएनवीयू ने पिछले महीने इंजीनियरिंग संकाय के विभिन्न विभागों में १०२ शिक्षकों की भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन में अनारक्षित श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पदों का आरक्षण दिया गया है। इन सभी आरक्षण में महिला और दिव्यांग गायब हैं, जो आरक्षण के नियमों का उल्लंघन है। सितम्बर में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई ३४ पदों में से २२ शिक्षकों भर्ती में भी आरक्षण के नियमों का उल्लंघन किया गया। इसमें भी एक भी पद दिव्यांग का नहीं रखा गया था और न ही किसी दिव्यांग का चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछली भर्ती घोटाले के दाग जेएनवीयू के दामन से अभी तक धुले भी नहीं है। लेकिन विवि प्रशासन लगातार नए भर्ती घोटालों में लिप्त होने लगा है।

रोस्टर के अनुसार यह होने चाहिए पद

विवि की सिण्डीकेट ने ११ मई को इंजीनियरिंग संकाय का रोस्टर पारित किया था। इसके अनुसार पदों के वर्गीकरण में महिला, दिव्यांग अभ्यर्थी और बैकलॉग पदों को अलग से दर्शाया जाना चाहिए था, जो विवि ने शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में नहीं दर्शाया। रोस्टर के अनुसार विवि की ओर विज्ञापित किए गए असिस्टेंट प्रोफेसर के ३९ पदों में से ८ पद दिव्यांग और चार पद महिला अभ्यर्थी के होने चाहिए थे। इसी तरह से एसोसिएट प्रोफेसर के ३९ पद और प्रोफेसर के २४ पदों में से आठ-आठ पद दिव्यांग के लिए आरक्षित होने चाहिए थे। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर में बैकलॉग के १६, एसोसिएट प्रोफेसर के १० और प्रोफेसर के ८ पदों का निर्धारण किया जाना था।

Published on:
01 Dec 2017 12:32 pm
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी