जोधपुर

10 दिन बाद पूरी होने वाली थी इंटर्नशिप, हॉस्टल में मृत मिला मेडिकल छात्र

Rajasthan News : शहर के केएन चेस्ट हॉस्पिटल के हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाक से खून आने व पूर्व में नशे का आदि होने से इसके नशीले पदार्थ सेवन से मौत की आशंका जताई गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2024, 2:29 PM IST
dead_body.jpg

Jodhpur News : शहर के केएन चेस्ट हॉस्पिटल के हॉस्टल में मेडिकल स्टूडेंट का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाक से खून आने व पूर्व में नशे का आदि होने से इसके नशीले पदार्थ सेवन से मौत की आशंका जताई गई। लेकिन अभी पुलिस व मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। सूचना पर मृतक के परिजन जयपुर से जोधपुर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द किया गया।

विसरा और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही नशे की पुष्टि होगी। पुलिस के अनुसार हर्ष पुत्र नन्दकिशोर टाक डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में 2016 के बैच का इंटर्न स्टूडेंट था। सोमवार रात उसके पिता फोन कर रहे थे। बार-बार फोन करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया। तब पिता ने हर्ष के दोस्तों को फोन कर उससे बात करवाने को कहा। हॉस्टल में ही रहने वाले उसके अन्य साथी वहां गए तो कमरा बंद था। आवाज लगाने पर भी उसने नहीं खोला। इसके बाद सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर गए तो कमरे से बदबू आ रही थी।

मेडिकल कॉलेज में ही वह इंटर्नशिप कर रहा था। 10 दिन बाद ही उसकी यह इंटर्नशिप पूरी हो रही थी। लेकिन इससे पहले ही उसका शव मिला। 10 दिन पहले ही उसको पिता हॉस्टल छोड़ गए थे।


मौके के हालात देखते हुए मृतक के किसी नशीला पदार्थ के सेवन करने की आशंका हुई। पूर्व में भी मृतक रिहेबिलिटेशन सेंटर से आ चुका है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने, विसरा व एफएसएल रिपोर्ट आने तक पुलिस ने औपचारिक जानकारी नहीं दी है। प्रिंसिपल रंजना देसाई ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं आने तक किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की जाएगी।

Published on: