जोधपुर

2.5 लाख रुपए देकर लड़के ने की थी शादी, लेकिन दुल्हन ने दे दिया इतना बड़ा झटका, जानें पूरा मामला

पीड़ित जितेंद्र सोलंकी का कहना है कि जन्म से विकलांग होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2023, 1:39 PM IST
incident with newly bride
Newly Bride

जोधपुर। शादी के नाम पर आए दिन जालसाजी के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र के चांदपोल से सामने आया है। यहां शादी के बाद एक लुटेरी दुल्हन सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। बताया जाता है कि युवक ने अपनी शादी के लिए 2.5 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद युवक की शादी कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन घर से जेवरात समेटकर गायब हो गई।

पीड़ित जितेंद्र सोलंकी का कहना है कि जन्म से विकलांग होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। ऐसे में कुछ दलालों ने पीड़ित से संपर्क किया और ढाई लाख रुपए देने के एवज में महाराष्ट्र की लड़की से शादी करवाने की बात कही। इसके बाद गोकुलजी मंदिर मंडोर स्थित आर्य समाज में हिंदु रीति रिवाजों से जितेंद्र की शादी भी करवा दी।

शादी के बाद वादे के अनुसार जितेंद्र ने ढाई लाख रुपए लड़की के परिजनों को सौंप दिए। पीड़ित का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही लड़की घर से करीब पांच तोला सोने के आभूषण जिसमें सोने का नेकलेस, मंगलसुत्र और दो अंगुठियां लेकर अपनी घर चली गई। वहीं पुलिस ने इस संबंध में पूजा बालू ठोमरे, चंदाबाई ठोमरे, हरिदास और गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता