जोधपुर

Jodhpur: जंगल से आया खतरा: रहस्यमयी जानवर के हमले से दहशत, 10 घायल, क्या है पूरा मामला?

पंचायत समिति लूणी क्षेत्र में अज्ञात वन्यजीव के हमले की दहशत लगातार जारी है। सोमवार को एक बार फिर अज्ञात जानवर ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसका वीडियो सामने आया है।
2 min read
Feature image

जोधपुर जिले में पंचायत समिति लूणी क्षेत्र में अज्ञात वन्यजीव के हमले की दहशत लगातार जारी है। सोमवार को एक बार फिर अज्ञात जानवर ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसका वीडियो सामने आया है। जिसमें अज्ञात जानवर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ वन विभाग अब तक वन्यजीव की पहचान तक करने में नाकाम रहा है। हमलें में अब तक 10 लोग घायल हो चुके हैं।

दो ​दिनों से हो रहे हमले

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार अज्ञात जानवर के हमले की घटनाएं सामने आ रही है अज्ञात जानवर ने शनिवार को चेनपुरा भाटान में तीन लोग, करनियाली में 2 लोग और रविवार को शिकारपुरा में 4 लोगों को जख्मी किया। हमले में अब तक कुल 10 लोगों को अज्ञात जानवर ने अपना शिकार बनाया है।

मृत मिला भेड़िया, हमले फिर भी जारी

वहीं इसी बीच रविवार रात्रि के समय हाइवे पर मृत अवस्था में भेड़िया मिलने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अज्ञात जानवर जो हमला कर रहा है उसकी मौत हो गई है लेकिन इसके दूसरी दिन ही भेड़िया जैसा दिखने वाला जानवर ने एक और व्यक्ति पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले का व्यक्ति ने वीडियो भी बनाया जिसमें अज्ञात जानवर दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों, वन्य जीव बचाव दल उड़नदस्ता और लूणी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात जानवर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

Updated on:
18 Aug 2025 02:22 pm
Published on:
18 Aug 2025 02:22 pm