जोधपुर

जोधपुर स्थापना दिवस विशेष : यह है जोधपुर की डवलपमेंट-रिसर्च रोड

जोधपुर-पाली रोड : कई शोध संस्थान, एम्स और हाईकोर्ट के नए भवन के अलावा कई गगनचुम्बी इमारतें
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 3:15 PM IST
Jodhpur,Jodhpur Hindi news,jodhpur latest news,Royal Rajasthan,sun city,festivals in jodhpur,jodhpur foundation day,559th Foundation Day,Jodhpur Foundation Day celebration,Rajasthan Fairs and Festivals,Jodhpur Foundation,Jodhpur celebrations,
जोधपुर स्थापना दिवस विशेष : यह है जोधपुर की डवलपमेंट-रिसर्च रोड

जोधपुर . जोधपुर-पाली रोड, यह वह राह है जहां शहर तेजी से बहां पसार रहा है। इस रोड पर कई राष्ट्र स्तरीय शोध संस्थान हैं। यह रोड अब जोधपुर की डवलपमेंट और रिसर्च रोड के रूप में पहचान बना रही है। यहां कई औद्योगिक इकाइयां भी हैं। रिक्तिया भैरूजी चौराहा के बाद यह रोड शुरू हो जाती है। एम्स , काजरी, आफरी, न्यू हाईकोर्ट भवन, न्यायिक अकादमी, इसरो रीजनल सेंटर, आधुनिक होटलें, निर्माणाधीन बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल, प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान, कांकाणी औद्योगिक क्षेत्र और डीएमआरसी जैसे सेंटर इस रोड को अलग पहचान दे रहे हैं। जेडीए की बहुचर्चित विवेक विहार आवासीय योजना भी यहीं है। इसमें अंतरराष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर बन रहा है। हजारों लोगों के लिए रोजगार की राह खोलने वाला कांकाणी औद्योगिक क्षेत्र भी इसी रास्ते पर है। काजरी में हर साल हजारों शोधार्थी आते हैं। कई प्रकार के शोध यहां हो रहे हैं। आफरी में चंदन की खेती पर शोध हो रहा है। 5 हजार पौधे तैयार किए जा रहे हैं। राज्य का एकमात्र एम्स बासनी रोड पर ही स्थित है। अब जोधपुर में ही रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम से ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यहां पाकिस्तान और बांग्लादेश से मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। आने वाले समय में यह जोधपुर को मेडिकल हब के रूप में पहचान दिलाएगा। पाली रोड पर स्थित 30 एकड़ में फैले डीएमआरसी में 'सिकलसेलÓ समेत कई बीमारियों पर शोध चल रहा है। राज्य की न्यायिक राजधानी कहलाने वाले जोधपुर का न्यू हाईकोर्ट भवन भी यहां चार चांद लगा रहा है। पाली रोड पर स्थित यह भवन अपने आप में मिसाल है। उम्मेद भवन के बाद छीतर के पत्थर की दूसरी सबसे बड़ी इमारत जिसका गुम्बद राज्य विधानसभा व संसद से भी बड़ा है। यहां 24 कोर्ट रूम है। इसमें 15 हजार वर्ग फीट का विशाल हॉल है। शहर से बीस किलोमीटर दूरी पर कांकाणी औद्योगिक क्षेत्र बसाया जा रहा है। 344.8 हेक्टेयर में यह औद्योगिक क्षेत्र बसेगा। टैक्सटाइल, स्टील, हैण्डीक्राफ्ट व इंजीनियरिंग इकाइयां लगेंगी। हजारों लोगों को यहां रोजगार मिलेगा। इसरो के रीजनल सेंटर में देश का पांचवां आईएमजीईओएस एंटीना लगेगा। सार्क देशों के प्राकृतिक संसाधनों पर यहीं से नजर रहेगी।

1952 में हुई काजरी की स्थापना
1988 में शुरू हुआ आफरी

66 हैक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है आफरी
2012 में शुरू हुआ जोधपुर एम्स

1989 में हुई इसरो के रीजनल सेंटर की स्थापना
1984 में बना था डीएमआरसी

30 एकड़ में फैला हुआ है डीएमआरसी
225 करोड़ रुपए की लागत से तैयार न्यू हाईकोर्ट भवन

2000 वर्ग मीटर की लाइब्रेरी है न्यू हाईकोर्ट भवन में
15000 वर्ग फ़ीट का विशाल हॉल है हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग में

Published on:
Also Read
View All