जोधपुर

ऐसा क्या हुआ कि गुजरात सरकार को मांगनी पड़ी जोधपुर के निर्यातकों से मदद…

ऐसा क्या हुआ कि गुजरात सरकार को मांगनी पड़ी जोधपुर के निर्यातकों से मदद...

2 min read
Jun 24, 2018
jodhpur exporter

जोधपुर

3 से 5 अगस्त तक अहमदाबाद में इंटरनेशनल फेयर आयोजित होगा। इसमें खास बात यह है कि गुजरात सरकार ने जोधपुर के निर्यातकों से अनुरोध किया है कि वे 3 से 5 अगस्त तक अहमदाबाद में होने वाले इंटरनेशनल हैण्डीक्राफ्ट व हैन्डलूम फेयर में अपने विदेशी ग्राहकों को बुलाएं । इस संबंध में गुजरात के मुख्य सचिव ने जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के माध्यम से यहां के निर्यातकों से आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें

आया मानसून झूमके, शाम से शुरू बारिश देररात तक जारी

क्यों करना पड़ा ऐसा

गुजरात सरकार अपने राज्य में हैण्डीक्राफ्ट व स्थानीय आर्टिजन को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए यह कदम उठा रही है। गौरतलब है कि जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों ने अपनी कला के दम पर विश्व में लोहा मनवा रखा है। विश्व में सबसे ज्यादा लकड़ी के हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद जोधपुर से निर्यात होते है।

गुजरात सरकार उठाएगी खर्चा

अहमदाबाद में होने वाले इंटरनेशनल फेयर में जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों की ओर से बुलाए गए विदेशी खरीदारों को गुजरात सरकार की ओर से आने-जाने का हवाई खर्चा, 5 सितारा होटल में रहने-ठहरने व खाने का खर्चा वहन किया जाएगा।

जोधपुर को होगा फायदा

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत दिनेश ने बताया कि उन्होंने इस स्कीम के बार में सभी सदस्यों को सूचित कर दिया गया है । इस स्कीम से जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को फायदा होगा, क्योंकि गुजरात सरकार की ओर से आयोजित इस फेयर में करीब 150 आर्टिजन भाग लेंगें व इनमें से अधिकांश हैण्डीक्राफ्ट व टैक्सटाइल के आर्टिजन होंगे। इससे जोधपुर के निर्यातकों को अपने बायर साझा करने में किसी प्रकार का खतरा नहीं है। साथ ही, उनको यह फायदा भी मिलेगा कि इस मेले के बाद निर्यातकों का बायर जोधपुर आकर भी खरीदारी कर सकेगा । इससे बायर का खर्च बचेगा व जोधपुर के निर्यातकों को भी ऑर्डर मिलने का अवसर मिलेगा ।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर, राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का हुआ एक्सिडेंट
Published on:
24 Jun 2018 03:46 am
Also Read
View All