Jodhpur Lok Sabha seat Result 2024: शेखावत ने कहा कि हम सब आश्वस्त थे कि जिस तरह से पिछले 10 साल में देश में एक परिवर्तन का आगाज हुआ है, वह जारी रहेगा।
Jodhpur Lok Sabha seat Result 2024: देश में 18वीं लोकसभा के चुनाव की मतगणना आज होगी। दोपहर होते-होते जोधपुर को अपना सांसद मिल जाएगा। वहीं जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने दावा किया है कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। नतीजों से कुछ देर पहले ही मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलने जा रहा है और विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। शेखावत ने कहा कि प्रचंड जीत को लेकर हम चुनाव शुरू होने के दिन से आश्वस्त थे। भाजपा आत्मविश्वास से लबरेज होकर चुनाव मैदान में उतरी थी।
गजेंद्र सिंह शेखावत 2014 और 2019 में सांसद रहे हैं। यह लगातार उनका तीसरा चुनाव है। यानी वे जीते तो यह उनकी हैट्रिक होगी।
अशोक गहलोत 1980, 1984, 1991, 1996 और 1998 में जोधपुर से सांसद रहे। गहलोत ने केवल तीन बार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।